KKR में श्रेयस को नहीं मिला सम्मान, ‘चैंपियन अय्यर’ के बारे में पूर्व खिल���ड़ी का सनसनीखेज खुलासा

IPL 2025 Shreyas Iyer was underappreciated at KKR: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को मजबूत नेतृत्व देकर प्लेऑफ में पहुंचाया और आलोचनाओं के बावजूद खुद को साबित किया. रॉबिन उथप्पा के मुताबिक, अय्यर KKR में खुद को ‘अनदेखा’ महसूस करते थे, इसलिए उन्होंने फ्रेंचाइजी बदली.

IPL 2025 Shreyas Iyer was underappreciated at KKR: पंजाब किंग्स की वापसी के पीछे जिस शख्स का सबसे बड़ा हाथ रहा, वो हैं श्रेयस अय्यर. उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन टी20 कप्तानों में से एक हैं. आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाने के बाद अय्यर 2025 सीजन से पहले पंजाब किंग्स में शामिल हुए, जो अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई थी. 26.75 करोड़ में खरीदे गए श्रेयस की शुरुआत में आलोचना भी हुई, लेकिन अय्यर ने अपने नेतृत्व कौशल से यह दिखा दिया कि वे खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवा सकते हैं. हालांकि, उनकी पंजाब में सफलता के पीछे KKR में मिली ‘अनदेखी’ की पीड़ा भी है, ऐसा मानना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और KKR के लिए खेल चुके रॉबिन उथप्पा का.

जियोस्टार पर बातचीत में उथप्पा ने कहा, “श्रेयस हमेशा से एक शानदार कप्तान रहे हैं. आप हमेशा महसूस करते थे कि केकेआर में उन्होंने जितना योगदान दिया, उसे लेकर उन्हें उतना सराहा नहीं गया. उन्होंने उस फ्रेंचाइजी को छोड़ा जहां वह खुद को कमतर समझा महसूस कर रहे थे और एक ऐसी टीम में गए जहां अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी. वहां जाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई. यह उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को दर्शाता है.”

थोड़ी सी चूक के बाद पंजाब ने तुरंत वापसी की

पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराकर लीग चरण में टॉप-2 में जगह बना ली और क्वालिफायर-1 में पहुंच गई. आईपीएल के शुरुआती सीजन से लीग का हिस्सा रही पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची है. लेकिन टीम प्रबंधन का लक्ष्य अब भी अधूरा है पहला आईपीएल खिताब जीतना. उथप्पा ने कहा, “आप प्लेऑफ से ठीक पहले सही समय पर लय में आना चाहते हैं. पंजाब ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार की थी, लेकिन लीग के आखिरी चरण में थोड़ी गिरावट आई. हालांकि, प्लेऑफ से पहले टीम ने लय फिर हासिल कर ली है.”

कुछ खिलाड़ियों के जाने के बावजूद टीम मजबूत है

मार्को यानसेन पंजाब के क्वालिफायर मुकाबले से पहले टीम से अलग हो गए है. उथप्पा ने आगे कहा, “हां, टीम को एक-दो खिलाड़ियों की राष्ट्रीय टीम में ड्यूटी के चलते कमी जरूर खलेगी, लेकिन इसके बावजूद टीम की बल्लेबाजी बेहद मजबूत दिख रही है. मेरे लिए अर्शदीप सिंह अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं और यही बात पंजाब के लिए अच्छी हो सकती है क्योंकि इसका मतलब है कि वह किसी बड़े प्रदर्शन के लिए तैयार हैं और अहम मुकाबलों में दम दिखा सकते हैं.”

पंजाब की सफलता में टीम का भरपूर योगदान

पंजाब की इस सीजन प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 14 मैचों में से केवल 4 हार, 1 बेनतीजा और 9 जीत के साथ प्लेऑफ के टॉप पर कब्जा किया है. इस जीत के बाद पंजाब के पास क्वालिफायर के अलावा एलिमिनेटर भी खेलने का मौका है. पंजाब की सफलता में श्रेयस अय्यर की कप्तानी और प्रियांश-प्रभसिमरन की बल्लेबाजी, कोच पोंटिंग के प्रशिक्षण और गेंदबाजी कमान संभाल रहे अर्शदीप, मार्को यानसेन समेत टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा का भी बड़ा योगदान रहा है. इस सीजन पंजाब खिताब की प्रबल दावेदार है, अब देखना होगा नाजुक मौके पर टीम कैसा प्रदर्शन करेगी.

द. अफ्रीका पहली बार उस टीम के खिलाफ क्रिकेट खेलेगा, जो होस्ट करेगा 2027 का वर्ल्डकप

पंजाब से हार हमारे…, MI के ओपनर से टीम को चेताया, एलिमिनेटर मुकाबले पर कही ये बात

PBKS की जीत से भी संतुष्ट नहीं हैं पोंटिंग, कहा- हमने अभी तक कुछ भी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >