विकेट के पीछे थे धोनी, डेब्यू करने आए ‘झारखंड के गेल’, CSK vs MI मैच में रॉबिन मिंज का स्पेशल मोमेंट

IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में CSK vs MI के बीच रोमांचक भिड़ंत में झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल आया, जब रॉबिन मिंज ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में डेब्यू किया. इस मैच में विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी थे, तो क्रीज पर विस्फोटक बल्लेबाज मिंज. धोनी के सामने ही मिंज का आईपीएल डेब्यू एक शानदार लम्हा रहा.

IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में CSK vs MI के बीच हुए रोमांचक मुकाबले ने झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल ला दिया. IPL 2025 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस ने सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक अनजान से चेहरे, रॉबिन मिंज को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. 22 वर्षीय रॉबिन मिंज झारखंड के एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. IPL में डेब्यू करने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बन गए हैं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा. इसी नीलामी में CSK भी उन्हें लेने की रेस में थी. हालांकि बाजी मुंबई के हाथ लगी. 

इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपर झारखंड से थे- मुंबई इंडियंस के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोबिन मिंज और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. इस मुकाबले में रोबिन मिंज ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया. यानी विकेट के पीछे धोनी थे तो विकेट के आगे झारखंड के गेल. हालांकि CSK vs MI मैच में मुंबई के लिए विकेटकीपिंग का जिम्मा रियान रिकलटन ने संभाला था. लेकिन धोनी के सामने मिंज का डेब्यू स्पेशल लम्हा रहा. Robin Minz Debut in front of MS Dhoni.

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा 0 के स्कोर पर चलते बने. उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे. 87 रन पर चार विकेट गिरने के बाद रॉबिन मिंज बैटिंग करने उतरे. वे जब बैटिंग करने उतरे तो बॉलिंग नूर अहमद थे, तो विकेट के पीछे धोनी. हालांकि मिंज के लिए पहला मैच ज्यादा सफल नहीं रहा. वे केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन मुंबई के लिए अपना आईपीएल पदार्पण करने वाले मिंज आने वाले मैचों में कमाल दिखाते जरूर नजर आएंगे. 

रॉबिन मिंज का क्रिकेट सफर

रॉबिन मिंज का सफर आसान नहीं रहा. झारखंड के एक साधारण परिवार से आने वाले इस खिलाड़ी के पास न तो किसी बड़ी अकादमी का समर्थन था और न ही कोई विशेष सुविधाएं. लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया. पहली बार वह 2024 की मिनी नीलामी में चर्चा में आए, जब गुजरात टाइटन्स ने उन्हें खरीदा था. वह IPL में चुने जाने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बने, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. एक बाइक दुर्घटना के कारण वह डेब्यू करने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर वापसी की. 

मिंज कोई पारंपरिक तकनीकी बल्लेबाज नहीं हैं. वह आते ही गेंदबाजों पर हमला बोलते हैं, तेजी से रन बनाते हैं और बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं. उनका हेलीकॉप्टर शॉट भी शानदार है. उनकी आक्रामक शैली के कारण कुछ लोग उन्हें “झारखंड का क्रिस गेल” तो कुछ “अगला धोनी” तक कहते हैं. हालांकि, वह खुद इन बड़े नामों के दबाव में नहीं दिखते. मिंज ने झारखंड के लिए खेलते हुए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 80 गेंदों पर 77 रन की तेज़तर्रार पारी खेली, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. अब तक खेले गए 7 टी20 मैचों में उन्होंने 181.08 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इस साल उन्होंने झारखंड के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी डेब्यू किया.

चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. नूर अहमद ने चार विकेट और खलील अहमद ने तीन विकेट झटककर मुंबई की बल्लेबाजी को झकझोर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने शानदार पारियां खेलीं, जबकि मुंबई के लिए विग्नेश पुथुर ने तीन विकेट झटके, लेकिन रचिन रविंद्र की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने जीत हासिल की. 

जोफ्रा आर्चर और ‘ब्लैक टैक्सी’; हरभजन सिंह ने ये क्या कर डाला, बोला कुछ ऐसा मच गया भारी बवाल

दीपक चाहर ने बीच मैदान ऐसा क्या किया? धोनी को बल्ले से लगानी पड़ी चपत, वायरल हुआ Video

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद न नींद न आराम, तूफानी शतक के बाद इशान किशन की तैयारी का आया Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >