LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई और लखनऊ के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में एलएसजी ने 12 रन से जीत दर्ज की. मार्श और मारक्रम की तेज शुरुआत के दम पर लखनऊ ने 202 रन बनाए. मुंबई ने अच्छी टक्कर दी लेकिन आखिरी ओवरों में लखनऊ की गेंदबाजी भारी पड़ी. कप्तान ऋषभ पंत ने मार्श, शार्दुल और राठी के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. Rishabh Pant Statement after LSG vs MI match.

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आखिरी बाजी ऋषभ पंत की टीम के हाथ लगी. तेज तर्रार शुरुआत के बाद बीच में लखनऊ थोड़ी अटक-सी गई थी, लेकिन अंत में 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके बाद अंतिम के दो ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 191 रन पर रोककर एलएसजी ने 12 रन से मैच जीत लिया.  मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली अहम जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विशेष रूप से मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर और युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी के योगदान की प्रशंसा की. Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians.

मैच के बाद पंत ने कहा कि टीम धीरे-धीरे लय पकड़ रही है और परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल रही है. उन्होंने कहा, “एक बात तय है कि विकेट अच्छा खेल रहा है. हमें समझना होगा कि हमारे लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं. पहले हम अलग तरह की पिच चाहते थे, लेकिन अब जो भी मिलेगा, हम उसे स्वीकार कर उस पर खेलेंगे.”

पंत ने मिशेल मार्श की तेजतर्रार पारी को भी मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. मार्श ने सिर्फ 31 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्होंने एडन मारक्रम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पंत ने कहा, “जब मार्श जैसा खिलाड़ी ऐसी शुरुआत देता है, तो मिडिल ऑर्डर को सेट होने का समय मिलता है. यही हमारा मकसद है, हालात के मुताबिक खेलना.” Rishabh Pant Statement after LSG vs MI match.

मुंबई की ओर से मिल रहे कड़े मुकाबले के बावजूद पंत ने अपनी टीम की मानसिक दृढ़ता की तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह मानसिक रूप से हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण था. वे ज्यादा विकेट नहीं गंवा रहे थे, लेकिन हमारी टीम ने संयम बनाए रखा और जीत के साथ मैच खत्म किया.”

मुंबई को अंतिम दो ओवर में 28 रनों की जरूरत थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त गेंदबाजी की. शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी को पंत ने निर्णायक बताया. उन्होंने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन देकर दबाव बनाए रखा. पंत ने कहा, “वो हमारे लिए शानदार रहे हैं. अब मैं कह सकता हूं कि वह बेहतरीन चयन साबित हुए हैं और हमें उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.”

युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी ने एक बार फिर प्रभावित किया. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर एक विकेट लिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. पंत ने राठी की तारीफ करते हुए कहा, “वह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. जिस तरह से वह दबाव में खुद को संभालते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है. एक युवा खिलाड़ी से ऐसा प्रदर्शन देखना बेहद सुखद है.”

वहीं मैच के हाल की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने मिशेल मार्श (60) और एडेन मारक्रम (53) की धमाकेदार पारियों की मदद से 203 रन बनाए. आयुष बडोनी और डेविड मिलर ने भी तेज+ रन जोड़ते हुए टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम को वापसी का मौका दिलाया, लेकिन अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए.

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही. नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने अच्छी साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. अंतिम ओवर में मुंबई को 22 रन चाहिए थे, हार्दिक ने पहला शॉट छक्के के लिए भेजा, लेकिन आवेश खान ने बाकी गेंदों पर शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच लखनऊ के नाम कर दिया. तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर लाया गया बदलाव भी मुंबई के लिए कारगर नहीं रहा.

मुंबई की हार की जिम्मेदारी किसकी? हार्दिक पांड्या ने बताया- क्यों हारी एमआई

17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बनें पहले कप्तान

MS Dhoni की कैप्टन के रूप में फिर होगी धमाकेदार इंट्री, इस मैच में करेंगी CSK की कप्तानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >