हां जी यही हैं…, ऋषभ पंत ने पूरी की दिग्वेश राठी की मुराद, अपने आइडल से मिलकर झूम उठा स्पिनर, Video

IPL 2025 Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में यंग स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी अपने खास एक्शन और शानदार गेंदबाज़ी से चर्चा में हैं. उनका बॉलिंग एक्शन सुनील नारायण से काफी मिलता है, जो उन्हें और खास बनाता है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1/21 की किफायती गेंदबाज़ी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने नारायण को अपना आदर्श बताया. कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने उनकी मुलाकात सुनील से करवाई. Digvesh Rathi meets Sunil Narine

IPL 2025 Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में यंग स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी अपने शानदार प्रदर्शन और खास बॉलिंग एक्शन की वजह से सुर्खियों में हैं. उनका एक्शन मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण से मेल खाता है. इसने उन्हें और भी खास बना दिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की 12 रन की जीत में राठी ने बेहद कसी हुई और प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन देते हुए 1 विकेट लिए दिए. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिलाया. इस मैच के बाद उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपना आदर्श सुनील नारायण को बताया था.  

अब लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है और उससे पहले कप्तान ऋषभ पंत ने राठी का सपना पूरा किया. ईडन गार्डन कोलकाता में प्रैक्टिस सेशन के दौरान पंत ने खुद सुनील नारायण से राठी की मुलाकात करवाई. एलएसजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में पंत कहते हैं, “द ग्रेट राठी. द ग्रेट सुनील नारायण.” फिर राठी की ओर इशारा करते हुए नारायण से कहते हैं, “हां जी.. यही है.” मुलाकात के दौरान निकोलस पूरन ने पूछा “वह जश्न नहीं मनाते लेकिन आप क्यों मनाते हैं?” दिग्वेश ने जवाब दिया “मैं दिल्ली से हूं.” इस पर सब ठहाके मार कर हंसने लगे. देखें वीडियो Digvesh Rathi meets Sunil Narine-

मैं भी वैसा ही बनना चाहता हूं: दिग्वेश राठी

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद राठी ने कहा था, “मैंने सुनील नारायण को बॉलिंग करते देखा और तभी से मुझे गेंदबाजी से प्यार हो गया.” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपना माइंडसेट और ज्यादा अटैकिंग बनाना चाहता हूं, जैसे सुनील नारायण हैं. वो प्रेशर सिचुएशंस में भी शांत रहते हैं. मैं भी वैसा ही बनना चाहता हूं.” हालांकि राठी मैदान पर विकेट लेने के बाद सुनील नारायण जैसे शांत नहीं रह पाते. उनके नोटबुक सेलीब्रेशन की वजह से अब तक चार मैचों में वे दो बार जुर्माने झेल चुके हैं. पंजाब और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने खिलाड़ियों को आउट करने के बाद इशारे की मार मैच फीस पर पड़ी है. 

दिग्वेश की आईपीएल में एंट्री भी बड़ी मजेदार रही है. करीब पांच साल पहले, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए ओपन ट्रायल्स रखा. इसी के दौरान राठी के करियर का एक निर्णायक मोड़ आया. एक अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी ने उनकी गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया, जिसके बाद जब उन्होंने नया बॉल मांगा, तो उन्हें ट्रायल्स से बाहर कर दिया गया और वह शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना सके.

इस झटके के बावजूद राठी ने हार नहीं मानी. उन्होंने रन लीक कम करने पर ध्यान देना शुरू किया और अपनी गेंदबाजी को निखारने में जुट गए. दिल्ली-एनसीआर के लोकल क्लब और कॉर्पोरेट मैचों में उन्होंने लगातार हिस्सा लिया, जहां किफायती गेंदबाजी करने से ही टीम में जगह और मैच फीस मिलती थी. नारायण को फॉलो करते हुए राठी ने अपनी गेंदबाजी में सटीकता और नियंत्रण को प्राथमिकता दी, ताकि बाउंड्री रोकी जा सके और उनकी कसी हुई गेंदबाजी की पहचान बन सके. इन तमाम कोशिशों का नतीजा यह रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके टैलेंट को पहचाना और आईपीएल 2025 के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. 

Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला

नेट्स में चोटिल हुए रोहित शर्मा क्या MI vs RCB मैच खेलेंगे? महामुकाबले से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट

वाशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी क्रम बदलने का दांव किसका? GT ऑलराउंडर ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >