विराट कोहली ने सरफराज खान के भाई की बेइज्जती की! डेब्यू कर रहे मुशीर को ऐसा क्या कह दिया?

IPL 2025 RCB vs PBKS Virat Kohli Musheer Khan: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई. मैच में जहां आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल किया, वहीं विराट कोहली का एक इशारा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. मुशीर खान को लेकर किया गया कोहली का कथित कमेंट वायरल हो गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है.

IPL 2025 RCB vs PBKS Virat Kohli Musheer Khan: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त देते हुए नौ साल बाद फाइनल में जगह बना ली है. पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 101 रन पर सिमट गई, जिसे आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. यह आरसीबी का चौथा आईपीएल फाइनल होगा. मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन चर्चा का केंद्र विराट कोहली का एक व्यवहार बन गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

20 वर्षीय मुशीर खान आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने प्लेऑफ मुकाबले में अपना टी20 डेब्यू किया. वे सरफराज खान के भाई हैं. हालांकि, वह अपने पहले मैच में खाता नहीं खोल सके और 3 गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए. मैच के दौरान जब युवा बल्लेबाज़ मुशीर खान बतौर इंपैक्ट सब मैदान पर उतरे, उस वक्त स्लिप में खड़े विराट कोहली ने उनके आने पर पीछे से कुछ इशारा किया. यह मुशीर का आईपीएल डेब्यू था और वह इससे कुछ ही देर पहले ड्रिंक्स सर्व करते दिखे थे.

वायरल वीडियो में कोहली के इशारे को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. कुछ फैन्स का कहना है कि कोहली ने मुशीर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये तो पानी पिलाता है, जबकि कई समर्थक इसे एक हल्का-फुल्का मजाक मान रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि कोहली और मुशीर के बीच पहले से भाईचारे जैसा रिश्ता है. विराट ने इससे पहले मुशीर को मैच के बाद एक बैट भी गिफ्ट किया था, तब मुशीर ने विराट को भैया कह कर बुलाया था. इसका एक वीडियो पंजाब किंग्स ने अपने पेज पर शेयर किया था.

क्या इस बार सूखा खत्म करेगा बेंगलुरु?

वहीं इस मोमेंट से परे आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में जगह बनाई. हालांकि वे तीनों बार खिताब नहीं जीत सके थे. इस बार टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में मजबूत नजर आ रही है और विराट कोहली भी टीम को लगातार मोटिवेट कर रहे हैं. चौथी बार फाइनल में पहुंची बेंगलुरु अब 18 साल पुराना खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगी. 

वनडे क्रिकेट में हुआ पहली बार, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाकर छुआ यूनिक रिकॉर्ड

IPL 2025: क्वालिफायर-1 में RCB ने रचा इतिहास, अब ट्रॉफी जीतना पक्का, बन रहा ऐसा संयोग

कोचों ने सुयश को क्या काम सौंपा था? क्वालिफायर-1 में PBKS को ढहाने के बाद खुद खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >