RCB vs PBKS में जो जीता फाइनल में, जानें अहम मुकाबले में पिच का मिजाज और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier-1 Pitch Report and Head to Head Record: आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर आज 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा. जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर विजेता से भिड़ेगी.

IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier-1 Pitch Report and Head to Head Record: आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज गुरुवार, 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पास स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा. पंजाब की कप्तानी जितेश शर्मा/रजत पाटीदार और आरसीबी की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. दोनों टीमें लंबे समय से खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में लगी हैं, पंजाब ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था, वहीं आरसीबी 2016 के बाद से फाइनल में नहीं पहुंची है. अब दोनों टीमों को एक और मौका मिला है, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी.

पिच का मिजाज और ओस की भूमिका

मुल्लांपुर की पिच इस सीजन में अलग-अलग मिजाज दिखा चुकी है. यहां अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दो में हाई स्कोर बने हैं जबकि दो लो-स्कोरिंग रहे हैं. इस मैदान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अस्थिरता रही है, कभी बल्लेबाजों के लिए मुफीद तो कभी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है. केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स ने सिर्फ 111 रन बनाकर भी जीत हासिल की थी. वहीं, इसी मैदान पर 219 रनों का स्कोर भी खड़ा किया गया है. आज के क्वालिफायर के लिए फ्रेश पिच तैयार की गई है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह तेज और बाउंसी होगी, जिससे बल्लेबाजों को बेहतर बैटिंग कंडीशन मिल सकती हैं. ओस भी एक निर्णायक फैक्टर हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाह सकती है.

मैदान का अब तक का रिकॉर्ड

इस मैदान में अब तक कुल 9 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में से 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 4 मुकाबलों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. टॉस का असर भी संतुलित रहा है, जिसमें 5 बार टॉस जीतने वाली टीम ने मैच जीता, वहीं 4 बार टॉस हारने के बावजूद टीम ने जीत दर्ज की. इस मैदान पर आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 219/6 है, जबकि सबसे कम स्कोर 95 रन रहा है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 170 रन रहा है, जो दर्शाता है कि यह पिच कभी हाई-स्कोरिंग तो कभी चुनौतीपूर्ण भी साबित हो सकती है.

हेड टू हेड में पंजाब को मामूली बढ़त

आईपीएल इतिहास में पंजाब और आरसीबी के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें पंजाब किंग्स ने 18 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी ने 17 मुकाबले जीते हैं. हालांकि, अगर हालिया फॉर्म की बात करें तो आरसीबी ने पिछले पांच में से चार मैचों में पंजाब को शिकस्त दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत होगा.

पिछली भिड़ंत में RCB को बढ़त

पंजाब और आरसीबी की इसी मैदान पर पहले भी दो बार टक्कर हो चुकी है, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 बार जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 7 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में पंजाब की बल्लेबाजी आरसीबी के स्पिन अटैक के सामने टिक नहीं पाई थी. सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लेकर पंजाब को सिर्फ 157 रन पर रोक दिया था, जिसे विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारियों की मदद से आसानी से चेज कर लिया था. इससे आरसीबी को मानसिक बढ़त मिल सकती है. हालांकि इस मैच में आरसीबी बिना पडिक्कल के उतरेगी. 

डे-नाइट मुकाबलों में टॉस की अहमियत

मुल्लांपुर में अब तक हुए चार मैचों में से तीन रात को और एक शाम को खेले गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि रात के तीनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. पंजाब ने इसी पिच पर राजस्थान, चेन्नई और केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की है. केवल एक बार जब मुकाबला शाम को हुआ था तब आरसीबी ने रन चेज में सफलता पाई थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात के समय चेज करना कठिन हो सकता है.

खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस की चिंता

दोनों टीमों को प्लेऑफ से पहले अपने अहम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंजाब के ऑलराउंडर मार्को यानसन अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी के कारण पूरे प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा, लॉकी फर्ग्यूसन पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह आए काइल जैमीसन प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिटनेस को लेकर भी संदेह बना हुआ है, जिन्होंने पिछले दो मैच नहीं खेले.

आरसीबी की स्थिति भी बहुत अलग नहीं है. टीम के फिनिशर टिम डेविड हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. हालांकि आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि इंग्लैंड की टीम से बाहर किए गए फिल साल्ट अब प्लेऑफ में खेल सकेंगे. साथ ही, जोश हेजलवुड और कप्तान रजत पाटीदार की वापसी की भी संभावना है, जिससे टीम को मजबूती मिल सकती है.

RCB vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड:

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन. मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम डेविड, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा. अभिनंदन सिंह

श्रेयस अय्यर को भारतीय टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं मिली? कोच गंभीर का हैरान करने वाला रिएक्शन

बांग्लादेश-द. अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान पर ही भिड़े, गला पकड़ा हेलमेट खींचा, वायरल हुआ वीडियो 

‘यह अपमान…’, जिस काम के लिए ऋषभ पंत की हुई तारीफ, अश्विन ने उसी के लिए लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >