‘हमने जो प्लानिंग की…‘, हार के बाद भी जज्बे से भरे श्रेयस अय्यर, बताया- RCB के खिलाफ कहां हो गई चूक

IPL 2025 RCB vs PBKS Q1 Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया. पंजाब की बल्लेबाजी निर्णायक मैच में बिखर गई और टीम सिर्फ 101 रन पर सिमट गई, जिसे आरसीबी ने 10 ओवर में हासिल कर लिया. मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि रणनीति सही थी, लेकिन टीम उसे मैदान पर लागू नहीं कर सकी.

IPL 2025 RCB vs PBKS Q1 Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी अब तक शानदार रही थी, लेकिन अहम मैच में वह पूरी तरह बिखरी नजर आई और केवल 101 रन पर ढेर हो गई. एक आसान से लक्ष्य को आरसीबी ने मात्र 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैच के बाद अय्यर ने स्वीकार किया कि टीम से मैदान पर गलतियां हुईं, लेकिन रणनीति में कोई कमी नहीं थी. उनका साफ कहना था उन्होंने जो प्लानिंग की, वह सही थी, लेकिन वे उसे मैदान पर लागू नहीं कर पाए.

अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “भूलने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा. हमने (पहली पारी में) बहुत सारे विकेट खो दिए. वापस जाकर अध्ययन करने के लिए बहुत कुछ है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है. हमने जो भी प्लानिंग की, मैदान के बाहर जो भी (प्लानिंग) हमने की, मुझे लगता है कि वह सही थी. बस हम मैदान पर इसे अंजाम नहीं दे पाए. गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते, क्योंकि यह बचाव करने के लिए कम स्कोर था. हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा, खासकर इस विकेट पर. हमने यहां जितने भी मैच खेले हैं, उनमें कुछ अलग-अलग उछाल रहा है. हम ऐसे कारण नहीं दे सकते क्योंकि हम दिन के अंत में पेशेवर हैं और हमें स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है और हमें इसके अनुरूप प्रदर्शन करना होता है. हमने लड़ाई तो हारी है, लेकिन युद्ध नहीं.

कैसा रहा मैच का हाल

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई, जिसमें मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंदों में 26 रन, प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन और शशांक सिंह ने 11 रन बनाए. आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट, सुयश शर्मा ने 3 विकेट और यश दयाल ने 2 विकेट झटके. जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया. फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों पर नाबाद 56 रन, मयंक अग्रवाल ने 19 रन और कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 15 रन बनाए.

क्वालिफायर-2 खेलेगा पंजाब

अब पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा. जहां उसका मुकाबला एलिमिनेटर (मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस) में विजेता टीम के साथ होगा. क्वालिफायर-2 का मुकाबला 1 जून को अहमदाबाद में होगा.

‘एक मैच बाकी, मिलकर जश्न मनाएंगे’, IPL फाइनल में पहुंचते ही उतावले हुए पाटीदार

RCB फाइनल में, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा

Video: ‘हमेशा दिमाग खाता रहता है’, युवा RCB स्टार के लिए विराट कोहली की टिप्पणी वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >