बंगलुरु पिच रिपोर्ट; बल्लेबाजों का फायदा या गेंदबाजों का लाभ, साथ ही जानें RCB vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 RCB vs PBKS Pitch and Weather Report: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी. अंकतालिका में आरसीबी तीसरे और पंजाब चौथे स्थान पर है. मैच से पहले पिच, मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर सबकी नजरें होंगी.

IPL 2025 RCB vs PBKS Pitch and Weather Report: आईपीएल 2025 का शुक्रवार को होने वाला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह मैच काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं और अब अंकतालिका में ऊपरी पायदान की ओर बढ़ना चाहेंगी. 6 मैचों में दोनों ही टीमें 4 मैच जीतीं हैं, जिसमें आरसीबी बेहतर रनरेट के कारण तीसरे नंबर पर है, जबकि पंजाब चौथे नंबर पर है. पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था, वहीं आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी थी. दो टॉप की टीमों के बीच इस अहम मैच से पहले आइये जानते हैं पिच और मौसम का हाल और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड.

हालांकि अपने घरेलू मैदान पर रायल्स को अब तक जीत की तलाश है. वह इस मैदान पर खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है. आरसीबी के लिए विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे. वहीं पंजाब किंग्स की उम्मीदें लियाम लिविंगस्टन, अरशदीप सिंह और प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ओपनर्स पर होंगी. इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोल पाती है या पंजाब की शानदार लय जारी रहती है.

RCB vs PBKS Head to Head Record: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक आरसीबी और पीबीकेएस के बीच कुल 33 मुकाबले हुए हैं, जिसमें पंजाब ने 17 बार और बेंगलुरु ने 16 बार जीत हासिल की है. दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग बराबरी का रहा है, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो जाता है. 

RCB vs PBKS Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक आईपीएल में कुल 97 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 बार जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 52 मैच जीते हैं और 4 मुकाबले बिना नतीजे के खत्म हुए हैं. इस मैदान पर आईपीएल का अब तक का सर्वोच्च स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था. वहीं, सबसे कम स्कोर भी आरसीबी के नाम है, जब टीम 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 82 रन पर ऑल आउट हो गई थी. यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 168 रन है.

पिच रिपोर्ट की मानें तो इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों को वैसी मदद नहीं मिल रही जैसी आमतौर पर मिलती है. पिच दो-गति वाली है और अब तक इस मैदान पर आरसीबी कोई बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई है. इस स्थिति को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है. यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ओस एक कारक होने की उम्मीद है, खासकर दूसरी पारी में. इससे गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो सकता है.

RCB vs PBKS Weather Report: बंगलुरु का मौसम

बंगलुरु के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को दोपहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि शाम तक मौसम साफ हो जाएगा और मैच के समय कोई रुकावट नहीं आने की उम्मीद है. दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और वातावरण में बादल छाए रहेंगे. 

RCB vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स स्क्वाड: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, सुर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत ब्रार, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, अजमतुल्लाह ओमरजई, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, राशिक डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, स्वस्तिक चिकारा, मोहित राठी, नुवान थुशारा, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी.

‘पिच पर गेंद…’ MI के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बोले पैट कमिंस, बताया कहां हो गई चूक

रिकल्टन ने पवेलियन से लौटकर की बल्लेबाजी, वरुण चक्रवर्ती ने उठाए सवाल, कहा- बॉलर की क्या गलती

‘उनका जाने का समय आ गया’, रोहित शर्मा पर तीखा हमला, बुरे प्रदर्शन पर बरस पड़ा दिग्गज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >