ऋषभ पंत की सेंचुरी और सेलीब्रेशन पर संजीव गोएनका का रिएक्शन, एक शब्द में की ऐसी तारीफ

IPL 2025 Rishabh Pant Century Celebration and Sanjiv Goenka Reaction: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, उन्होंने शुरुआती 12 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए।. हर बार उनके जल्दी आउट होने पर मालिक संजीव गोयनका के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे. लेकिन आखिरी लीग मैच में पंत ने नाबाद 118 रन की पारी खेली, जिसके बाद उनकी कलाबाजी और गोयनका रिएक्शन चर्चा में आ गया.

IPL 2025 Rishabh Pant Century Celebration and Sanjiv Goenka Reaction: आईपीएल 2025 सीजन के दौरान ऋषभ पंत को लेकर उनकी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स को उनसे बड़ी आशाएं थीं. उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाकर एलएसजी ने बहुत बड़ा दांव चला था. लेकिन ऋषभ टीम के साथ ही फैंस की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके और शुरुआती 12 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 107.09 रहा. पंत के हर बार जल्दी आउट होने पर संजीव गोयनका के नाराज़ चेहरे के भाव सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. पंत का सीजन बेहद खराब रहा, लेकिन अंतिम लीग मैच में उन्होंने ज़बरदस्त वापसी करते हुए नाबाद 118 रन की पारी खेली, जो उनके करियर का दूसरा आईपीएल शतक था. इस शतक के बाद पंत की कलाबाजी और संजीव गोयनका के सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा. 

पूरे सीजन में पंत लय में नजर नहीं आए और उनकी धीमी बल्लेबाजी का असर लखनऊ की टीम पर भी पड़ा. लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने पूरे सीजन की कहानी बदल दी. पंत ने पहले गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाया और मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी की. उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 रहा और उन्होंने हर दिशा में शॉट लगाए.

हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने मिचेल मार्श को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन पंत ने अपना आक्रमण जारी रखा और सात साल बाद (आखिरी बार 2018 में दिल्ली के लिए) अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया. ऋषभ ने 61 गेंद पर 118 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 11 चौके शामिल थे. उन्होंने इस शतक के बाद जश्न मनाने के लिए मैदान पर कलाबाजी दिखाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

संजीव गोएनका का रिएक्शन

ऋषभ पंत के इस शतक को देखने के लिए एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका इकाना स्टेडियम में नजर नहीं आए. हालांकि शतक के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर पंत की तारीफ की और सोशल मीडिया पर एक शब्द में प्रतिक्रिया दी और खुद को व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा- ” पंतास्टिक ‘Pant’astic!’” उन्होंने पंत के शतक के बाद के समरसल्ट सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी साझा कीं.

हालांकि पंत के शतक और एलएसजी की ओर से 228 रन बनाने के बावजूद आरसीबी ने जीत दर्ज की. आरसीबी की ओर से सबसे शानदार पारी कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा की ओर से आई, उन्होंने केवल 33 गेंद पर 85 रन की पारी खेलकर लक्ष्य को प्राप्त करवा दिया. आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 18.4 ओवर में 230 रन बना दिए. इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में टॉप-2 में जगह बनाई. अब आरसीबी को क्वालिफायर-1 में पंजाब का सामना 29 मई को करना है.   

IPL 2025: क्वालिफायर-एलिमिनेटर और फाइनल में कौन-किस टीम से भिड़ेगा? दिन, टाइम, समय, स्थान समेत जानें पूरी डिटेल

ऐतिहासिक! जितेश शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, LSG के खिलाफ रचा इतिहास

‘मैंने तय कर लिया था कि…’, तूफानी शतक पर बोले ऋषभ पंत, IPL 2025 के बाद के प्लान पर भी किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >