‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज

IPL 2025 RCB vs LSG Mayank Agarawal on Partnership with Jitesh Sharma: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा ने 45 गेंदों में 107 रन की नाबाद साझेदारी कर आरसीबी को जीत दिलाई. इस जीत से आरसीबी ने तालिका में दूसरा स्थान पक्का कर क्वालीफायर-1 में जगह बनाई. मैच के बाद मयंक ने जितेश के साथ साझेदारी पर अपनी बात रखी.

IPL 2025 RCB vs LSG Mayank Agarawal on Partnership with Jitesh Sharma: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा (नाबाद 85 रन) और मयंक अग्रवाल (नाबाद 41 रन) की तूफानी साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंदों में 107 रन की अटूट साझेदारी कर आरसीबी को आठ गेंद शेष रहते जीत दिलाई. जीत के साथ ही आरसीबी ने 14 मैचों में 19 अंकों के साथ तालिका में दूसरा स्थान पक्का किया. टीम अब क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. इस मैच में नाजुक मौके के बारे में मयंक अग्रवाल ने जितेश के साथ साझेदारी पर प्रतिक्रिया दी. 

मैच के बाद अग्रवाल ने कहा, “मुझे बहुत कम बात करनी थी, मुझे बस स्ट्राइक देनी थी और मुझे लगता है कि जितेश ने शानदार प्रदर्शन किया और वह बेहतरीन था. हम बस गणना कर रहे थे और विकेट तेज गेंदबाजों को निशाना बनाने के लिए काफी अच्छा था. इससे काफी आत्मविश्वास, गति और विश्वास भी बढ़ता है. हम पिछले गेम में ऐसा नहीं कर पाए थे और हमने निश्चित रूप से सुधार किया और कप्तान ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया. जब मैं आया तो हमने 2 विकेट जल्दी खो दिए, योजना साझेदारी बनाने की थी और हम जानते थे कि विकेट काफी अच्छा था.”

आरसीबी बनाम एलएसजी मैच का हाल

मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन स्ट्रोक्स और चतुराई से स्ट्राइक रोटेट करते हुए जितेश शर्मा का शानदार साथ निभाया, जिससे दबाव नहीं बनने दिया. दोनों ने मिलकर डेथ ओवर्स में एलएसजी की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, आसानी से बाउंड्री लगाते हुए आरसीबी को रन रेट से आगे बनाए रखा.

इससे पहले मैच में लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रन की धुआंधार पारी के सहारे 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 54 रन की तेजतर्रार पारी खेली जबकि फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए. मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों में पांच चौके लगाकर जरूरी रन गति बनाए रखी और जितेश को पूरा समर्थन दिया. आरसीबी ने इस मैच में अपने घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड भी बनाया.

प्लेयर ऑफ द मैच बने जितेश शर्मा ने 33 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए. उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया. मयंक अग्रवाल ने संकट की घड़ी में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए आक्रामकता और संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. दोनों बल्लेबाजों की जिम्मेदार पारी ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

IPL 2025 में ऋषभ पंत का 1 रन की कितनी कीमत? देश की मात्र 0.17 % साल भर में कमाती है

ऋषभ पंत की सेंचुरी और सेलीब्रेशन पर संजीव गोएनका का रिएक्शन, एक शब्द में की ऐसी तारीफ

IPL 2025: क्वालिफायर-एलिमिनेटर और फाइनल में कौन-किस टीम से भिड़ेगा? दिन, टाइम, समय, स्थान समेत जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >