बदली-बदली सी है RCB, सबको घर में घुस के दे रही शिकस्त, दोहरा दिया 13 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नए रंग में नजर आ रही है. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने कोहली के अनुभव और एंडी फ्लावर की रणनीति से कमाल कर दिखाया. RCB ने चेन्नई, मुंबई और कोलकाता को उनके ही होमग्राउंड पर हराकर इतिहास रच दिया. ऐसा कारनामा इससे पहले सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब ने किया था. RCB repeats Record after 13 years

IPL 2025, RCB repeats Record after 13 years: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कुछ अलग ही रंग में नजर आ रही है. वो टीम जिसे कभी ‘अनफिनिश्ड’ कहा जाता था अब हर मैच में अपने खेल से इतिहास बदल रही है. रजत पाटीदार की कप्तानी और एंडी फ्लावर की कोचिंग और बेशक विराट कोहली के अनुभव में RCB वो कर दिखा रही है जो इस लीग में किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. इस सीजन में RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स तीनों दिग्गज टीमों को उनके ही होमग्राउंड में हराकर इतिहास रच दिया है. इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने तीनों ही टीमों को उनके घर में हराया था. 

चेन्नई और मुंबई जैसी टीमें 5-5 बार की चैंपियन रह चुकी हैं, वहीं कोलकाता पिछले बारी की विजेता है. इन तीनों को उसी की धरती पर हराना किसी चमत्कार से कम नहीं. भले ही पंजाब ने 2012 में ये कारनामा किया हो, लेकिन तब टीम का नाम ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ था, जबकि RCB ने इस बार बतौर ब्रांड यह इतिहास रच डाला. बदली बदली सी आरसीबी ने 13 साल बाद यह रिकॉर्ड दोहराया है. RCB के अब तक हुए मैचों का हिसाब देखें. Royal Challengers Bengaluru in IPL 2025.

पहला झटका: कोलकाता को कोलकाता में

RCB vs KKR: 22 मार्च को RCB ने अपने सीजन की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ की. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने केकेआर को 7 विकेट से हराया. विराट कोहली और देवदत्त पड्डीकल की मजबूत साझेदारी ने इस जीत को आसान बना दिया. कोलकाता में यह जीत RCB को तीन साल बाद मिली है. कोलकाता के 174/8 के जवाब में बंगलुरु ने 16.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

दूसरा वार: चेन्नई में चेन्नई को धूल

RCB vs CSK: 28 मार्च को RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को एमए चिदंबरम स्टेडियम में 50 रन से हराया. यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक रही क्योंकि चेन्नई के मैदान पर CSK को हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है. RCB ने यहां 17 साल बाद जीत हासिल की और विरोधियों को यह जता दिया कि अब वक्त बदल चुका है. पिछली बार 2008 के ओपनिंग सीजन में उसे जीत मिली थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई 146 रन ही बना सकी. 

तीसरा तमाचा: वानखेड़े में मुंबई को मात

RCB vs MI: 7 अप्रैल को RCB ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर उस रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला जो पिछले 10 साल से कायम था. वानखेड़े में RCB की यह पहली जीत थी 2015 के बाद. विराट कोहली (67), रजत पाटीदार (64), देवदत्त पड्डीकल (37) और जीतेश शर्मा (40) की धमाकेदार बल्लेबाजी ने RCB को 221 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या (42) और तिलक वर्मा (41) की आतिशी पारियों के बावजूद 209 रन ही बना सकी.

IPL 2025 में RCB का अब तक का प्रदर्शन

RCB ने अबतक चार मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है और केवल एक बार हार का सामना किया है. 2 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में उसे अपने ही घर में हार मिली थी. यानी सबको उनके घर में हराने वाली टीम को अपने होम ग्राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा था. खैर, इस समय टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. नया कप्तान, नया कोच, और अब नया इतिहास RCB सच में इस बार कुछ खास लेकर आई है और उसका इरादा ट्रॉफी तक लग रहा है. बड़े बड़े सितारों से सजी चैलेंजर्स की टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन अगर वे इसी आत्मविश्वास से चलते रहे तो इस बार वह भी मुमकिन है. आरसीबी का अगला मुकाबला अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, जो अभी तक इस सीजन अजेय रहे हैं, अब यह मुकाबला देखने लायक होगा. 

मैच से पहले पांड्या ब्रदर्स में प्यार-दुलार, फिर बेरहम बने हार्दिक, भाई क्रुणाल के ओवर में उड़ाया छक्के पर छक्का

जीत के साथ मिला दंड, रजत पाटीदार पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, इस वजह से मिली सजा

कैच लेने में भिड़े कीपर-बॉलर, छूटा तो विराट ने पटकी टोपी, चहक उठीं रितिका सजदेह, देखें रिएक्शंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >