IPL 2025 हम वहीं जीत गए थे, RCB कोच फ्लावर ने बताया किस कदम ने दिलाई पहली ट्रॉफी

RCB Coach Andy Flower on RCB Successful 1st ever IPL Title: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के 18वें सीजन में आखिरकार आरसीबी ने अपना खिताब का सूखा खत्म किया. इस सत्र में टीम ने लाजवाब खेल दिखाया और फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी. इस जीत में कई वजहें रहीं, जिन पर टीम के कोच एंडी फ्लावर ने बात रखी.

RCB Coach Andy Flower on RCB Successful 1st ever IPL Title: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पिछले साल बड़ी नीलामी में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हासिल करना और अनुभवी खिलाड़ियों को चुनना इस फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले आईपीएल खिताब के सपने को पूरा करने की ओर ‘पहला बड़ा कदम’ था. आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सत्र में खिताब का अपना लंबा इंतजार खत्म किया. यह जीत दिग्गज विराट कोहली के लिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. फ्लावर ने कहा कि यह सब पिछले साल नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा सही कदम उठाने से शुरू हुआ.

नीलामी ही पहला बड़ा कदम था

फ्लावर ने फाइनल के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नीलामी पहला बड़ा कदम होता है जिसमें आपको अपनी रणनीति को यथासंभव सही रखना होता है. यह (टीम निदेशक) मो  (बोबट) की सोच थी की रकम को थोड़ा अधिक संतुलित रूप से वितरित किया जाए. बड़े बल्लेबाजों के साथ बेहतर प्रतिभाओं को भी जोड़ा जाये. बड़े बल्लेबाज बेशक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हमने नीलामी से पहले एक अच्छी गेंदबाजी आक्रमण की अहमियत को स्वीकार किया गया था और हमने उसी दिशा में काम किया.’’

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान फ्लावर ने कहा, ‘‘मुझे याद है, नीलामी के पहले दिन के बाद हमें कुछ आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं. लोगों को लगा कि हम पैसा खर्च नहीं, बल्कि निवेश कर रहे हैं. इसका हालांकि मतलब था कि दूसरे दिन हमारे पास कुछ बेहतरीन विकल्प थे.’’

फ्लावर ने सऊदी अरब के जेद्दा में नवंबर में हुई नीलामी में खिलाड़ियों के चयन पर कहा, ‘‘हमारे पास दूसरे दिन खर्च करने के लिए बड़ी रकम थी. हमें दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी मिले. ये खिलाड़ी काफी अहम साबित हुए. छोटे कद के लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया. क्रुणाल बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और बेहतरीन प्रतिस्पर्धी है. फाइनल में भी उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये. उनका यह प्रदर्शन दोनों टीमों के बीच का मुख्य अंतर था.’’

Rcb team after 1st ever ipl trophy.

बड़े मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों ने किया कमाल

फ्लावर ने कहा कि बड़े मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों का होना आरसीबी के लिए बेहद मददगार साबित हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके बारे में कल अपनी रणनीति बैठक में और आज शाम मैच से पहले डगआउट में बात की थी. हमारे पास अनुभवी क्रिकेटरों का एक अच्छा समूह था. विराट (कोहली), (जोश) हेजलवुड, क्रुणाल जैसे खिलाड़ियों का चुनाव अनुभव के कारण हुआ  हेजलवुड पहले भी विश्व कप फाइनल खेल चुके हैं. विराट भी बड़े टूर्नामेंट में खेले हैं. क्रुणाल के लिए यह चौथा आईपीएल खिताब है. इसलिए उन्हें टीम में शामिल करना बेहद अहम था. अगर नीलामी में आप सही फैसले लेते हैं तो यह एक बहुत बड़ा कदम होता है.’’

मैच का एनालिसिस करते हुए बोले फ्लावर

फ्लावर ने कहा कि नौ विकेट पर 190 रन का स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन उन्हें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था. उन्होंने कहा, ‘‘हां, इस मैदान पर 190 बहुत बड़ा स्कोर नहीं लगता. इस सत्र में औसतन जीत का स्कोर 220 के आसपास रहा है. मैं नहीं कहूंगा कि यह स्कोर औसत से कम था, क्योंकि फाइनल में 190 रन बनाना भी आसान नहीं होता. हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था और हमें भरोसा था कि वे दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’

दिनेश कार्तिक की भी जमकर की तारीफ

फ्लावर ने टीम की सफलता में मेंटोर (मार्गदर्शक) और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक की भूमिका को भी सराहा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कोचिंग स्टाफ में भारतीय अनुभव और ज्ञान इस सत्र की सफलता में बहुत अहम रहा. खासकर डीके (कार्तिक) ने मेंटोर और बल्लेबाजी विशेषज्ञ के तौर पर बेहतरीन काम किया. खिलाड़ी से कोच बनने का सफर आसान नहीं होता लेकिन उन्होंने इसे बहुत अच्छे से निभाया . उनका असर साफ नजर आया. उन्होंने खासकर बल्लेबाजी समूह पर अच्छा असर डाला.’’

कोहली की नम आंखें देख भावुक हुए रिकी पोंटिंग, हर एक बात पर जताई सहमति, अय्यर के लिए कही ये बात

पिछले 2.5 महीनों में…, IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली का पहला इंस्टा पोस्ट, कहीं ये बातें

बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >