‘ज्यादा चारा खा लिया’, टेस्ट में फेल, तो जमीन पर बल्ला पटकने लगे जडेजा, रैना और इशान ने लिए मजे, देखें Video

IPL 2025, Ravindra Jadeja Bat Failed Gauge Test: आईपीएल 2025 में कई नए नियमों की वजह से अंपायरों द्वारा बैट जांचने का सिलसिला शुरू हुआ है. चेन्नई और हैदराबाद के बीच मुकाबले में रवींद्र जडेजा का बल्ला गॉज टेस्ट में फेल हो गया. इस मजेदार पल में जडेजा अपना बल्ला जमीन पर पटकने लगे, फिर भी वह पास नहीं हो सका, इस पर इशान किशन उनके मजे लेने लगे.

IPL 2025, Ravindra Jadeja Bat Failed Gauge Test: आईपीएल का यह सीजन कई नियमों में बदलाव के साथ शुरू हुआ. वाइड हो या सलाइवा रूल, चोटिल खिलाड़ी का स्थानापन्न हो या अंपायर द्वारा बल्लेबाजों का बैट जांचना. इस सीजन कई बल्लेबाजों को अपना बल्ला गॉज (गेज) टेस्ट में फेल होने की वजह से बदलना पड़ा. लेकिन शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले के दौरान एक मजेदार मोमोंट देखने को मिला, जब रवींद्र जडेजा को अंपायर की जांच में फेल होने के बाद अपना बल्ला बदलना पड़ा.

यह घटना तब हुई जब सैम करन के आउट होने के बाद जडेजा पांचवें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए. जडेजा के मैदान में पहुंचते ही ऑन-फील्ड अंपायर ने खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया और उनके बल्ले की स्टैंडर्ड बैट गेज से जांच की यह उपकरण यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयोग होता है कि बल्ला तय मानकों के अनुसार है या नहीं. हैरानी की बात रही आईपीएल में 3000 से ज्यादा रन बना चुके अनुभवी जडेजा का बल्ला गेज से पास नहीं हो पाया, जिसके बाद अंपायर ने उनसे बल्ला बदलने को कहा. जब जडेजा का बल्ला टेस्ट पास नहीं कर पाया तो वे अपना बल्ला जमीन पर ही पटकने लगे, हालांकि इसके बाद भी उनका बल्ला तय मानक से नहीं गुजर पाया, इस पर इशान किशन जडेजा के साथ मस्ती करते दिखाई दिए.

https://twitter.com/TeaTaguthava/status/1915776747754393630

सीएसके डगआउट से जल्दी ही नया बल्ला मंगवाया गया और खेल फिर से शुरू हुआ. यह छोटा-सा विराम चेन्नई की पारी के शुरुआती दौर में जडेजा की किरकिरी और स्टेडियम व ऑनलाइन फैंस को आनंद दे गया. इसी दौरान कमेंट्री बॉक्स में सुरेश रैना ने काफी मजेदार बात की. उन्होंने कहा कि जड्डू का बैट काफी चारा खा गया है, इसलिए काफी मोटा गया है, इस बात पर उनके साथी कमेंटेटर आरपी सिंह ने भी अपने क्रिकेट के दिनों का किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनके समय में एकबार जब जांच हुई थी, तो आईपीएल में 8000 रन बनाने वाले किसी बल्लेबाज ने अपना मोटा बैट, उनके बैग में रख दिया था. 

खैर, हंसी मजाक वाला यह मोमेंट सीएसके के लिए इसी समय तक रहा. सैम करन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए जडेजा ने जरूर 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर सीएसके को थोड़ी राहत दी, लेकिन वे भी 10वें ओवर में कमिंदु मेंडिस की गेंद पर आउट हो गए. इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनकी फैसला सही साबित हुआ और सीएसके 19.5 ओवर में 154 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में एसआरएच ने 18.4 ओवर में ही 155 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

ये क्या है! फ्री हिट पर हवाबाजी कर बैठा बल्लेबाज, उखड़ पड़ीं काव्या मारन, देखें रिएक्शन Video

पहलगाम हमले पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, बाले पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत ये एक्शन जरूरी

पहली गेंद का बादशाह, मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, IPL में इस रिकॉर्ड वाले बने एकमात्र गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >