MI के खिलाफ जीत से गदगद पाटीदार, किस रणनीति ने दिलाई जीत; किया खुलासा, प्लेयर ऑफ द मैच भी कर दिया डेडीकेट

IPL 2025 MI vs RCB: रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहले चेपॉक में CSK और अब वानखेड़े में MI को 10 साल बाद हराया. तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की विस्फोटक साझेदारी के बावजूद RCB ने 222 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया. मुंबई इंडियंस 209 रन ही बना सकी और RCB ने 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. रजत पाटीदार ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड उन्हें समर्पित किया. Rajat Patidar Statement after beating MI in Thriller match.

IPL 2025 MI vs RCB: रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी लगातार धारणाएं तोड़ रही है और विपक्षी टीमों के गढ़ में जीत हासिल कर रही है. चेपॉक में 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद अब उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहली बार वानखेड़े में हराया, वो भी 10 ओवरों के अंदर लक्ष्य का पीछा कर रही एक खतरनाक साझेदारी के बावजूद. तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की धमाकेदार साझेदारी ने एक समय 222 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया था, लेकिन आरसीबी ने आखिरी वक्त पर वापसी की और मुंबई 209 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 12 रन की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने मुश्किल हालात में साहस दिखाने के लिए अपनी गेंदबाजी इकाई की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार असल में गेंदबाजों का है, जिन्होंने मुंबई जैसे बल्लेबाजों के अनुकूल मैदान पर रन रोकने का शानदार काम किया. Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru.

मैच के बाद रजत ने कहा, “यह एक कमाल का मैच था. गेंदबाजों ने जिस तरह साहस दिखाया, वो लाजवाब था. इस अवॉर्ड का पूरा श्रेय गेंदबाजी यूनिट को जाता है, क्योंकि इस मैदान पर बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होता. हमारे तेज गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को बखूबी अंजाम दिया. क्रुणाल ने जिस तरह आखिरी ओवर फेंका और जो साहस दिखाया, वो अद्भुत था. उस वक्त साफ था कि हमें मैच को आखिरी तक लेकर जाना है और रणनीति भी यही थी कि अंतिम ओवर में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) का इस्तेमाल किया जाए. विकेट अच्छा था और गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही थी. हार्दिक के ओवर के बाद मैंने पूरी ताकत से बल्लेबाजी की. कलाई के स्पिनर (सुयश शर्मा) हमारी टीम के अहम गेंदबाजों में हैं क्योंकि वो विकेट लेने वाले हैं और उन्होंने भी शानदार गेंदबाजी की.” Rajat Patidar Statement after beating MI in Thriller match.

IPL 2025 MI vs RCB मैच का हाल

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फिल सॉल्ट के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली (42 गेंदों में 67 रन, आठ चौके और दो छक्के) और देवदत्त पडिक्कल (22 गेंदों में 37 रन, दो चौके और तीन छक्के) ने 91 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार (32 गेंदों में 64 रन, पांच चौके और चार छक्के) और जितेश शर्मा (19 गेंदों में नाबाद 40 रन, दो चौके और चार छक्के) ने रनगति को बनाए रखा और RCB का स्कोर 221/5 तक पहुंचाया. मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या (2/45) और ट्रेंट बोल्ट (2/57) ने दो-दो विकेट लिए लेकिन काफी महंगे साबित हुए. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 29 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही और 12 ओवर में टीम का स्कोर 99/4 था. लेकिन तिलक वर्मा (29 गेंदों में 56 रन, चार चौके और चार छक्के) और कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंदों में 42 रन, तीन चौके और चार छक्के) की 89 रन की साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि, क्रुणाल पांड्या (4/45), जोश हेज़लवुड (2/37) और भुवनेश्वर कुमार (1/48) ने समय पर विकेट लेकर टीम को 12 रन से जीत दिला दी. इस जीत के साथ RCB चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, और खास बात ये है कि उनकी सभी जीतें घर से बाहर रही हैं. वहीं मुंबई पांच में से केवल एक ही मैच जीत सकी है और आठवें स्थान पर है.

‘हम फिर से दो…’, RCB के खिलाफ हार के बाद छलका हार्दिक पांड्या का दर्द, इनको बताया कुसूरवार

Harry Brook को मिला बड़ा प्रमोशन, इंग्लैंड ने बनाया व्हाइट बॉल का कप्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >