‘ये स्वीकार नहीं…’, RCB की हार के बाद भड़के रजत पाटीदार, बताया; किसने की गलती-कहां चूकी टीम

IPL 2025 DC vs RCB: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 93 रन की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने एक समय 58 पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की साझेदारी ने मैच पलट दिया. दिल्ली ने 13 गेंद शेष रहते 169 रन बनाकर जीत दर्ज की. मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाई. Rajat Patidar Statement after RCB lost game vs DC.

IPL 2025 DC vs RCB: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रायल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी के जबड़े से जीत छीन ली. उन्होंने 53 गेंद पर ही 93 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत 163 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली ने एक समय पर दिल्ली 58 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स के साथ साझेदारी करते हुए राहुल ने 13 गेंद शेष रहते ही 169 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. दिल्ली से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने माना कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाई, जबकि उन्हें लगा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी. Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru.

पाटीदार ने कहा, “हमने विकेट को जिस नजर से देखा, वो काफी अलग था. हमें लगा था कि यह एक अच्छी बल्लेबाजी वाली पिच होगी, लेकिन हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए.”  उन्होंने यह भी साफ किया कि बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं थी. “मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाज ओवरकॉन्फिडेंट थे. हर बल्लेबाज अच्छे माइंडसेट में था और इंटेंट भी सही दिखा रहा था. लेकिन 80 रन पर एक विकेट से 90 पर चार विकेट गिरना स्वीकार नहीं किया जा सकता. हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइनअप है लेकिन हमें हालात के मुताबिक खेलना होगा.” Rajat Patidar Statement after RCB lost game vs DC.

पाटीदार ने टिम डेविड की शानदार फिनिशिंग और पावरप्ले में गेंदबाजी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,  “टिम डेविड ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी, वह शानदार था. पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी भी बेहतरीन रही. हम अपने बाहर (अवे) रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे, हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है और चीजों को सिंपल रखना है.” फिल साल्ट की तेज पारी की बदौलत आरसीबी ने 4 ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन उनके रन आउट होते ही सारा गेम बदल गया और बंगलुरु ने गुच्छों में विकेट गंवाए. 

इस मुकाबले में दिल्ली की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने आरसीबी को 163/7 पर रोककर शानदार वापसी कराई. इसके बाद केएल राहुल (93* रन, 53 गेंद) की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली ने यह मुकाबला छह विकेट से जीत लिया. अक्षर पटेल की शानदार कप्तानी भी दिल्ली की लगातार चौथी जीत में अहम रही. दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार अपने होमग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा, जो इस टूर्नामेंट में भी उनकी दूसरी हार है.

‘मेरा ग्राउंड है ये और…’, केएल राहुल का छाती ठोक सेलीब्रेशन, बताया- कैसे RCB के जबड़े से छीनी जीत, Video

पृथ्वी शॉ की लग सकती है लॉटरी, रुतुराज गायकवाड़ की जगह सीएसके की टीम में मिल सकता है मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >