जीत के साथ मिला दंड, रजत पाटीदार पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, इस वजह से मिली सजा

IPL 2025 Rajat Patidar Fined: वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 221 रन बनाए, जवाब में एमआई 209 रन ही बना सकी. हालांकि इस जीत पर धीमी ओवर-रेट का दाग लगा और पाटीदार पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया.

IPL 2025 Rajat Patidar Fined: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 221 रन बनाए, जिसके जवाब में एमआई 209 रन ही बना पाई. इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों ने गजब की आतिशी पारी खेली. खासकर कप्तान रजत पाटीदार ने. उन्होंने केवल 32 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की सहायता से 64 रन बनाए. हालांकि इस जीत पर एक दाग लग गया. बंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर आईपीएल 2025 के मैच नंबर 20 में धीमी ओवर-रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है. पाटीदार की अगुवाई वाली टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई, जो आईपीएल की आचार संहिता के तहत एक दंडनीय अपराध है.

आईपीएल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पहला न्यूनतम ओवर-रेट अपराध था. इसलिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अगर आगे भी ओवर-रेट की गलती दोहराई जाती है तो कप्तान और टीम पर कड़ी सजा हो सकती है. रजत यह सजा पाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले हार्दिक पांड्या, रियान पराग और ऋषभ पंत इस जुर्माने को झेल चुके हैं.

हालांकि, इस धीमी ओवर-रेट के बावजूद RCB ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (67) और रजत पाटीदार (62*) की दमदार पारियों के दम पर टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया. यह जीत RCB के लिए खास थी क्योंकि उन्होंने 2015 के बाद पहली बार वानखेड़े में मुंबई को शिकस्त दी.

इस जीत के साथ आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में अपना स्थान और भी मजबूत कर लिया है. वह 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस इस बार पिछले सीजन वाला हाल दोहराते हुए 8वें नंबर पर संघर्ष कर रही है. अब आरसीबी का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, जो इस सीजन में अब तक अजेय बनी हुई है.

जहीर खान बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? खुद बयान देकर मचाई खलबली, बीच IPL कह दी दिल की बात

बस 27 की उम्र में संन्यास, ‘दर्द भरे दिनों’ से जूझते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी की घोषणा, अब कोचिंग और कमेंट्री में दिखाएगा जौहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >