प्रीति जिंटा के इस खिलाड़ी को भूल नहीं पा रहा राजस्थान रॉयल्स, 24 घंटे में तीन बार ऐसे किया याद

IPL 2025: आईपीएल में खिलाड़ी और टीम के रिश्ते सिर्फ खेल तक सीमित नहीं होते, कई बार ये दिल से भी जुड़ जाते हैं. युजवेंद्र चहल और राजस्थान रॉयल्स की बॉन्डिंग कुछ ऐसी ही रही है, जो जाते हुए भी खत्म नहीं हुई. अब जबकि चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, राजस्थान फिर भी उन्हें भूल नहीं पा रही. यही वजह है कि टीम ने 24 घंटे में उनके नाम पर तीन सोशल मीडिया पोस्ट कर दिए. Yuzvendra Chahal and Rajasthan Royals.

IPL 2025: आईपीएल में टीमों और खिलाड़ियों के रिश्ते सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहते, ये जुड़ाव दिल से होता है. कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनका असर टीम से जाते हुए भी बना रहता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला युजवेंद्र चहल और राजस्थान रॉयल्स के बीच. आईपीएल 2025 में चहल भले ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की जर्सी में नजर आ रहे हों, लेकिन राजस्थान रॉयल्स उन्हें भूला नहीं पा रही है. यही वजह रही कि टीम ने 24 घंटे के अंदर ही चहल को लेकर तीन सोशल मीडिया पोस्ट कर दिए.

सबसे पहले उसने 5 तारीख को मैच से पहले एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी टीम में न होने से उदास बच्चे के दिखाया गया. इस भावुक करने वाले वीडियो पर चहल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. Yuzvendra Chahal and Rajasthan Royals.

दूसरा वीडियो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ही आधिकारिक हैंडल से आया. जिसमें टीम के पुराने साथी युजवेंद्र चहल के साथ टीम के सह मालिक मनोज बडाले के साथ उनकी मुलाकात का वीडियो साझा किया गया. 

उसके बाद फिर उसी दिन 6 अप्रैल को ही युजवेंद्र चहल को लेकर एक और पोस्ट आई. इसमें युजवेंद्र चहल के साथ टीम के पुराने दिन को याद करते हुए, मोमेंट को साझा किया गया था. राजस्थान रॉयल्स ने जब चहल को लेकर एक ही दिन में तीन पोस्ट किए, तो ऐसा लग कि टीम उन्हें अब भी याद करती है. चहल का अपना अंदाज, विकेट लेने का जश्न और गेम को पढ़ने की समझ उन्हें मैदान पर खास बनाती है.

10 लाख रुपये से इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर

युजवेंद्र चहल का आईपीएल सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. कभी मुंबई इंडियंस ने उन्हें महज़ 10 लाख रुपये में साइन किया था. फिर 2014 में वे आरसीबी से जुड़े और 2017 तक उसी बेस प्राइस पर खेलते रहे. 2018 में आरसीबी ने उन्हें 6 करोड़ में रिटेन किया. इसके बाद बंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया. 

2022 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.5 करोड़ में खरीदा और दो शानदार सीजन खेले. लेकिन अब, टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद, चहल की लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में रिकॉर्ड 18 करोड़ में खरीद लिया और इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए.

रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट, लेकिन इस बार शुरुआत धीमी

चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 160 मैचों में उन्होंने 22.45 की औसत और 7.84 की इकॉनमी से कुल 205 विकेट झटके हैं. वे टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं. आईपीएल 2024 में चहल ने 200 विकेट का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था. हालांकि, मौजूदा सीजन में अब तक उनका प्रदर्शन फीका रहा है. तीन मुकाबलों में उन्हें सिर्फ एक विकेट ही मिल पाया है. पंजाब का अब अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा, जो मंगलवार 8 अप्रैल को खेला जाएगा. 

ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली

सैल्यूट है तुझको! हर सवाल का जवाब दे दिया, ‘कंप्लीट बॉलर’ के प्रदर्शन से गदगद नवजोत सिद्धू, तारीफ करते नहीं थक रहे, Video

खराब बॉलिंग के बाद दूसरा झटका, ईशांत शर्मा पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना, इस गलती की मिली सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >