‘यह अपमान…’, जिस काम के लिए ऋषभ पंत की हुई तारीफ, अश्विन ने उसी के लिए लताड़ा

IPL 2025 R Ashwin on Rishabh Pant’s Appeal Reversal: आईपीएल 2025 के एलएसजी बनाम आरसीबी मैच में पंत ने मांकड़िंग की अपील वापस लेकर खेल भावना दिखाई. आरसीबी ने 230 रन बनाकर 18.4 ओवर में मैच जीतकर टॉप-2 में जगह बनाई. अश्विन ने पंत के इस फैसले से असहमति जताते हुए कहा कि यह खेल के नियमों के खिलाफ नहीं था. उन्होंने कहा यह अपमान था.

IPL 2025 R Ashwin on Rishabh Pant’s Appeal Reversal: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगुलुरु के बीच मुकाबला हुआ. आरसीबी के प्लेऑफ के टॉप-2 में पहुंचने के लिए यह मैच अहम था, जिसमें उसे सफलता मिली. एलएसजी के 227 रन के जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में ही 230 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में पंत के शतक और जितेश की पारी जैसे कई मोमेंट बने, जो अहम रहे. लेकिन ऋषभ पंत के एक्ट की काफी तारीफ हुई, जब उन्होंने जितेश के मांकड़िंग की अपील को वापस ले लिया. लेकिनपूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मंगलवार को आईपीएल 2025 मैच के दौरान ऋषभ पंत द्वारा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा के खिलाफ रन आउट की अपील को वापस लेने के फैसले से खुश नहीं हैं. 

अश्विन ने कहा कि यह गेंदबाज का अपमान है जो आहत महसूस कर सकता है. आरसीबी मंगलवार को मैच के दौरान लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 17वें ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के दिगवेश राठी ने देखा कि जितेश ने नॉन स्ट्राइकर छोर छोड़ दिया और उन्होंने गिल्लयां हटा दीं.रीप्ले में दिखा कि बल्लेबाज क्रीज के बाहर था लेकिन फैसला खारिज कर दिया गया क्योंकि गेंदबाज ने अपनी ‘डिलीवरी स्ट्राइड’ पूरी कर ली थी. लेकिन जब यह सब हो रहा था, तब पंत ने अपील वापस ले ली जिसके बाद जितेश ने साथी विकेटकीपर-बल्लेबाज को गले लगा लिया. 

अश्विन ने बयां किया मोमेंट का सीन

आरसीबी ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया. अश्विन ‘मांकडिंग’ के मुखर समर्थक रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंत को अपने गेंदबाज का समर्थन करना चाहिए था. उन्होंने अपने ‘यूट्यूब शो’ पर कहा, ‘‘मुझे इस घटना की तकनीकी बातों पर गौर करने दीजिए. क्या जितेश शर्मा को आउट दिया जाना उचित है, अगर वह (राठी) ‘डिलीवरी स्ट्राइड’ में आने से पहले क्रीज से बाहर निकल गया? हां, उसे आउट दिया जाना उचित है और गेंदबाज भी पूरी तरह से उचित है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिग्वेश राठी फ्रंट फुट पर उतरे और जितेश शर्मा क्रीज के अंदर थे. इसलिए सभी तकनीकी संभावनाओं में, यह आउट नहीं है. लेकिन क्या हुआ? स्टंप पर गेंद लगने के बाद, (अंपायर) माइकल गॉफ ने दिग्वेश राठी से पूछा (लेकिन) उन्होंने उनसे यह नहीं पूछा, ‘क्या आप निश्चित हैं?’, उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह अपील कर रहे हैं.’’

अश्विन ने कहा, ‘‘राठी ने कहा, ‘हां, मैं अपील कर रहा हूं.’ इसलिए गॉफ तीसरे अंपायर के पास गए और तीसरे अंपायर ने सही फैसला लिया. उन्होंने कहा, ‘वह अपनी ‘डिलीवरी स्ट्राइड’ को पार कर गया है, बल्लेबाज क्रीज के अंदर है, मेरा फैसला है, नॉट आउट’. हालांकि भारतीय स्पिन दिग्गज ने कहा कि उन्हें पंत द्वारा अपील वापस लेना पसंद नहीं आया.

ऋषभ ने दिग्वेश के फैसले की आलोचना की

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, सब कुछ ठीक है. गेंदबाज ने हिट किया, अपील की, नॉट आउट. यह सामान्य है. लेकिन क्या हुआ? इसके बाद, मैच के दौरान कमेंटेटर ने कहा, ‘ऋषभ पंत ने अपील वापस ले ली है. क्या कमाल की खेल भावना है.’’ अश्विन ने कहा, ‘‘मैं एक सवाल पूछ रहा हूं. इसके बारे में सोचो. जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है. दिग्वेश राठी के कप्तान ने करोड़ों लोगों के सामने उनके फैसले की आलोचना की.’’

यह वास्तव में अपमान है

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए कप्तान का काम अपने खिलाड़ी का समर्थन करना है. ठीक है? कप्तान का काम गेंदबाज को छोटा महसूस कराना नहीं है. अपील वापस लेने का फैसला करने पर, उसे यह पहले ही कर लेना चाहिए था.’’ अश्विन ने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि उसने पहले ही उससे बात की है या नहीं. लेकिन आइए करोड़ों लोगों के सामने उस युवा खिलाड़ी की निंदा करना बंद करें. क्या हम किसी और के साथ ऐसा करते हैं? एक गेंदबाज छोटा क्यों दिखता है? यह वास्तव में अपमान है.’’

IPL 2025: सूर्यवंशी, म्हात्रे और PBKS-GT के उदय से लेकर पंत CSK और SRH के संघर्ष तक, ऐसी चली प्रीमियर लीग

टूट चुके करुण नायर ने क्या-क्या नहीं झेला, फिर वापसी में श्री आडवणी ने ऐसे की सहायता

इंग्लैंड को लगेगा झटका, भारतीय दौरे से पहले अपने ही शतकवीर बल्लेबाजों की ही पोल खोल रहा दिग्गज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >