PBKS की लकी चार्म प्रीति जिंटा हुईं परेशान, मैदान से बनाई दूरी, मां को भी भेजा बुलावा

IPL 2025 RCB vs PBKS, Preity Zinta: आईपीएल 2025 के सुपर संडे पर 20 अप्रैल को पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में होगा. हर मैच में टीम का हौसला बढ़ाने वाली प्रीति जिंटा इस बार बुखार के चलते स्टेडियम में नजर नहीं आ सकतीं. मैदान से दूर रहते हुए भी उनकी मौजूदगी टीम के जज्बे में बनी रहेगी. साथ ही उन्होंने फेक न्यूज से भी दूर रहने की सलाह दी है.

IPL 2025 RCB vs PBKS, Preity Zinta: आईपीएल 2025 के सुपर संडे में रविवार, 20 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें सबसे पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच होगा. आईपीएल सिर्फ एक खेल नहीं, एक जुनून है खिलाड़ियों के लिए भी और दर्शकों के लिए भी और जब बात पंजाब किंग्स की हो, तो एक नाम खुद-ब-खुद सामने आ जाता है वह हैं प्रीति जिंटा. मैदान के किनारे झूमती, हर बाउंड्री पर ताली बजाती और हार में भी मुस्कुराकर टीम का हौसला बढ़ाती ये टीम की वो आवाज हैं, जो मैदान से बाहर रहकर भी टीम के दिलों में गूंजती हैं. लेकिन इस बार, जब पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में आरसीबी के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उतरने वाली है, तो शायद पहली बार मैदान से प्रीति की आवाज न सुनाई दे.

आईपीएल 2025 के रोमांचक सीजन में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है, लेकिन टीम की जोश से भरपूर सह-मालकिन प्रीति जिंटा इस बार शायद अपने घरेलू मैदान पर मौजूद नहीं होंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही दी है. प्रीति जिंटा ने लिखा, “लगातार ट्रेवल, होटल बदलना, अत्यधिक गर्मी और एयर कंडीशनिंग की वजह से मुझे बुखार हो गया है. जब आप बीमार होते हैं और रात भर नींद नहीं आती, तो यह मजेदार नहीं होता. शुक्र है कि मेरी मां मेरा ख्याल रखने आ रही हैं. उम्मीद है कि मैं मुल्लांपुर स्टेडियम पहुंच पाऊं, क्योंकि यह चंडीगढ़ में हमारा आखिरी घरेलू मैच है.” प्रीति ने अपने चिर-परिचित अंदाज में इसे “क्रिकेट का बुखार” बताते हुए नींद लेने की कोशिश की बात भी कही. साथ ही उन्होंने फेक न्यूज से दूर रहने का संदेश भी दिया.

पंजाब का आत्मविश्वास चरम पर

पंजाब किंग्स इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक अलग ही ऊर्जा के साथ खेल रही है. टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है. खास बात यह रही कि जहां पिछले सीजनों में पंजाब जीतते-जीतते हार जाती थी, इस बार टीम ने कई मुश्किल मैच पलटे हैं. शुक्रवार, 18 अप्रैल को बारिश से प्रभावित बेंगलुरु में पंजाब की शानदार जीत में प्रीति जिंटा स्टेडियम में मौजूद थीं, लेकिन इस बार उनके आने की संभावना कम है. RCB के खिलाफ यह पंजाब का इस सीजन का आखिरी घरेलू मुकाबला मुल्लांपुर में होगा, इसके बाद टीम पहाड़ों की गोद में बसे धर्मशाला में अपने घरेलू मैच खेलेगी. 

खिताब का प्रबल दावेदार बना हुआ है पंजाब

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स एक संतुलित और आत्मविश्वासी टीम के रूप में उभरी है. टीम ने इस सीजन अब तक जो प्रदर्शन किया है, उसने सभी को प्रभावित किया है. अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से पंजाब ने 5 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना किया है. पॉइंट्स टेबल में भी पंजाब दूसरे स्थान पर है. अभी तक खिताब से दूर रही यह टीम इस बार प्लेऑफ की रेस में एक मजबूत दावेदार के रूप में देखी जा रही है.

CSK के नए मेंबर डेवाल्ड ब्रेविस का हालिया फॉर्म, अगर मिला मौका तो आंकड़े देख दहल जाएंगी टीमें

छीना जाएगा सम्मान! भारत के पूर्व कप्तान का नाम स्टैंड्स से हटाया जाए, पारित हुआ आदेश

बैटिंग में फेल बाबर आजम, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड, PSL इतिहास में छा गई पेशावर जाल्मी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >