KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बावजूद बदल गई पॉइंट्स टेबल, MI को पीछे छोड़ आगे बढ़ गई ये टीम

IPL 2025 Points Table Updated: आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले में बारिश के कारण केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच रद्द हो गया और दोनों को एक-एक अंक मिला. पंजाब 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि केकेआर 7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बना रहा. इस नतीजे से पंजाब ने मुंबई इंडियंस को पांचवें स्थान पर धकेल दिया.

IPL 2025 Points Table Updated: आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच  मुकाबला हुआ. हालांकि तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह (83) और प्रियांश आर्य (69) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने 4 विकेट पर 201 रन बनाए. केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में 7 रन बना लिए थे कि तभी मौसम ने खेल बिगाड़ दिया. लगातार बारिश के चलते करीब 90 मिनट बाद मैच को रद्द घोषित किया गया. इस नतीजे से पंजाब 11 अंकों के साथ चौथे और केकेआर 7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं. इस मैच के रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है. जहां केकेआर ने अपनी पोजीशन बरकरार रखी है, वहीं पंजाब ने एक स्थान ऊपर उठकर मुंबई इंडियंस को पांचवें नंबर पर धकेल दिया है. आइये सभी टीमों की रैंकिंग देखते हैं. 

गुजरात टाइटंस ने अब तक के सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 1.104 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है. दिल्ली कैपिटल्स भी 8 मैचों में 6 जीत के साथ गुजरात के बराबर 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि उनका नेट रन रेट (+0.657) थोड़ा कम है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मैचों में 6 जीत हासिल कर तीसरा स्थान पाया है, उनका रन रेट +0.482 है, जो उन्हें शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए और मेहनत करने का संकेत देता है.

मिड-टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और एक मुकाबला बारिश से धुल गया, जिसके चलते वे 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के 10-10 अंक हैं, लेकिन मुंबई का नेट रन रेट (+0.673) बेहतर है जबकि लखनऊ का रन रेट (-0.054) नकारात्मक में चला गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के 7 अंक हैं और उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब कठिन हो गई हैं, हालांकि उनका नेट रन रेट सकारात्मक (+0.212) है.

टेबल के निचले हिस्से में सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हैदराबाद के 9 मैचों में केवल 3 जीत हैं और -1.103 का खराब रन रेट है. वहीं राजस्थान और चेन्नई, दोनों टीमों ने अब तक केवल 2-2 मुकाबले जीते हैं और क्रमशः -0.625 और -1.302 के खराब नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे बने हुए हैं, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद धूमिल दिख रही हैं.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल (KKR vs PBKS मैच के बाद)

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेट (NRR)अंक
1गुजरात टाइटंस8620+1.10412
2दिल्ली कैपिटल्स8620+0.65712
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर9630+0.48212
4पंजाब किंग्स9531+0.17711
5मुंबई इंडियंस9540+0.67310
6लखनऊ सुपर जायंट्स9540-0.05410
7कोलकाता नाइट राइडर्स9351+0.2127
8सनराइजर्स हैदराबाद9360-1.1036
9राजस्थान रॉयल्स9270-0.6254
10चेन्नई सुपर किंग्स9270-1.3024
आईपीएल 2025 अंक तालिका 44वें- केकेआर बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद.

पंजाब किंग्स के 4.2 करोड़ रुपये के स्टार का एक और फ्लॉप शो, विशेषज्ञों ने बेरहमी से की खिंचाई

IPL 2025: वेंकटेश अय्यर या अजिंक्य रहाणे, कौन है KKR का कप्तान, पुजारा ने क्यों कही यह बात

IPL 2025 में कौन सी टीम मार सकती है 300 रन, विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पास है जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >