दो मैचों में बदल गया पॉइंट्स टेबल, दिल्ली-राजस्थान ने कर दिया खेल, इस पोजीशन लुढ़क गए CSK, MI और SRH

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में शनिवार, 5 अप्रैल को दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए, जिनमें रोमांच के साथ प्वाइंट्स टेबल की तस्वीर भी बदल गई. दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, शाम के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर एकतरफा अंदाज में दूसरी जीत अपने नाम की. इस जीत-हार के साथ अब तक कुल 18 मुकाबले हो चुके हैं और प्वाइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति में बड़ा फेरबदल हुआ है.

IPL 2025 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में शनिवार, 5 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 25 रन से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को एकतरफा मुकाबले में 50 रन से शिकस्त देकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की. इस तरह अब तक इस 18वें सीजन में कुल 18 मैच हो चुके हैं. शनिवार को खेले गए मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 

इन दोनों मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर फिसल गई है. राजस्थान रॉयल्स सातवें स्थान पर आ गई है और चेन्नई सुपर किंग्स नौवें पायदान पर पहुंच गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. उनका नेट रन रेट +1.257 है, जो अब तक टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है, जिनके तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.149 है. गुजरात टाइटन्स भी इतने ही अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिनका नेट रन रेट +0.807 है. IPL updated Points Table after PBKS vs RR match.

पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे चौथे पायदान पर खिसक गए हैं. उनके खाते में भी 3 मैचों से 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट +0.074 है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं और +0.070 के नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स को भी इतने ही मुकाबलों में 2 जीत और 2 हार मिली हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.048 होने के चलते वे छठे स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.185 है, जिसके कारण वे सातवें नंबर पर हैं.

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे तीन टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं. मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और +0.108 के नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 4 में से केवल 1 मैच जीता है लेकिन उनका रन रेट -0.891 है, जिससे वे नौवें स्थान पर हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी एक जीत के साथ 2 अंकों पर हैं लेकिन -1.612 के बेहद खराब नेट रन रेट के कारण सबसे आखिरी यानी दसवें पायदान पर हैं.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैच खेलेजीतहारनेट रन रेट (NRR)अंक
1दिल्ली कैपिटल्स330+1.2576
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु321+1.1494
3गुजरात टाइटन्स321+0.8074
4पंजाब किंग्स321+0.0744
5कोलकाता नाइट राइडर्स422+0.0704
6लखनऊ सुपर जायंट्स422+0.0484
7राजस्थान रॉयल्स422-0.1854
8मुंबई इंडियंस413+0.1082
9चेन्नई सुपर किंग्स413-0.8912
10सनराइजर्स हैदराबाद413-1.6122
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (CSK vs DC और PBKS vs RR के मैच के बाद)

‘हमारे घातक कांबिनेशन’ पंजाब के खिलाफ जीत से गदगद संजू सैमसन, इन खिलाड़ियों क्रेडिट देते हुए कहा- केक काटेंगे

‘यह हार हमारे लिए फायदेमंद’, श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की हार पर ऐसा क्यों कहा?

पंजाब के विजय रथ की राजस्थान ने खींची लगाम, 50 रनों से शिकस्त दे जीता लगातार दूसरा मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >