PBKS vs DC मैच रद्द; बदल गए प्लेऑफ समीकरण, RCB की बल्ले-बल्ले, दिल्ली की मुश्किल

IPL 2025 Playoff Scenario after PBKS vs DC Match Cancelled: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था, जिसे पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बाद ब्लैकआउट के चलते रद्द कर दिया गया. पंजाब ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए थे, लेकिन फ्लडलाइट बंद होने के कारण अंपायर्स ने मैच रोक दिया. इस रद्द मुकाबले से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह थोड़ी कठिन हो गई है.

IPL 2025 Playoff Scenario after PBKS vs DC Match Cancelled: आईपीएल 2025 के 58वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा था. इस मैच को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों के बाद ब्लैकआउट के बाद, सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे, प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए ही थे कि अंपायर्स ने उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में फ्लडलाइट बंद करते हुए मैच को रद्द किया गया, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. 

मैच बिना किसी निर्णय के समाप्त होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. इस रद्द हुए मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स 12 मैचों में 7 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के अब कुल 16 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे दो मैचों में से सिर्फ एक जीत की जरूरत है. हालांकि अगर वे दोनों मैच हार जाते हैं, तो उनके पास 16 अंक पहले से ही होंगे, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहेंगी, लेकिन फिर उनकी योग्यता नेट रन रेट (NRR) और बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगी.

दिल्ली कैपिटल्स की हार-जीत के समीकरण

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे, जिससे वे 18 अंक तक पहुंच जाएंगे. उनके अगले दोनों मुकाबले प्लेऑफ की रेस में शामिल टीमों के साथ ही होना है, ऐसे में यह बहुत आसान नहीं रहने वाला. 

अगर दिल्ली एक मैच जीतती है और एक हारती है, तो उनके पास अभी भी क्वालिफाई करने का मौका रहेगा, लेकिन वह भी बाकी टीमों के प्रदर्शन और नेट रन रेट पर निर्भर करेगा. अगर दिल्ली अपने दोनों मैच गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार जाती है, तो इसका मतलब होगा कि उनका आईपीएल 2025 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

दिल्ली की हार से किसको फायदा

अगर दिल्ली दोनों मैच हारती है, तो गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लेंगे. GT और RCB इस समय पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थानों पर हैं. इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में सीधी एंट्री पाने के लिए अपने बचे हुए तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है, क्योंकि उन्होंने अब तक 11 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल किए हैं.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

टीम का नाममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट (NRR)
1गुजरात टाइटंस (GT)1183016+0.793
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)1183016+0.482
3पंजाब किंग्स (PBKS)1273016+0.376
4मुंबई इंडियंस (MI)1275014+1.156
5दिल्ली कैपिटल्स (DC)1264014+0.362
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1256011+0.193
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)1156010-0.469
8सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)113707-1.192
9राजस्थान रॉयल्स (RR)123906-0.718
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)123906-0.992
आईपीएल 2025 अंकतालिका ( PBKS vs DC मैच के बाद)

IPL 2025 क्या हो पाएगा पूरा! आज बैठक में होगा फैसला, BCCI के पास कितने हैं विकल्प?

क्या IPL 2025 हो जाएगा रद्द? BCCI उपाध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल, बताया क्या है प्लान

‘बम आ रहे हैं…’, DC vs PBKS मैच में बंद हुईं फ्लडलाइट्स; चीयरलीडर ने बयां किया डर, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >