पंजाब के विजय रथ की राजस्थान ने खींची लगाम, 50 रनों से शिकस्त दे जीता लगातार दूसरा मैच

IPL 2025 PBKS vs RR: आईपीएल 2025 के तहत मोहाली के मुल्लापुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से करारी शिकस्त दी. राजस्थान की इस दमदार जीत की बुनियाद यशस्वी जायसवाल की तेजतर्रार फिफ्टी और जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा व महीश तीक्ष्णा की शानदार गेंदबाज़ी ने रखी. जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जबकि गेंदबाज़ों ने पंजाब की बल्लेबाज़ी की रीढ़ तोड़ते हुए मैच को एकतरफा बना दिया.

IPL 2025 PBKS vs RR: मोहाली के मुल्लापुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत में जहां यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, वहीं जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और महीश तीक्ष्णा की धारदार गेंदबाजी ने पंजाब की कमर तोड़ दी. Punjab Kings vs Rajasthan Royals.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को राजस्थान ने कड़ी चुनौती दी. यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने पारी की आक्रामक शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की. सैमसन ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसमें छह चौके शामिल थे. उन्हें श्रेस अय्यर ने शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा. इसके बाद जायसवाल ने अपनी फॉर्म का जलवा दिखाया और 45 गेंदों पर 67 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे.

मध्यक्रम में रियान पराग ने भी अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहते हुए 29 गेंदों में 43 रन बनाए. उनके साथ शिमरोन हेटमायर (18) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 9) ने मिलकर टीम को 205/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पंजाब की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक सफलता मिली.

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में पहले प्रियांश आर्य को गोल्डन डक पर चलता किया और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. तीसरा झटका संदीप शर्मा ने मारकस स्टोइनिस को 1 रन पर आउट कर के दिया. महज़ 3.3 ओवर में पंजाब का स्कोर 26/3 हो गया.

हालांकि इसके बाद नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 88 रनों की अहम साझेदारी हुई. नेहाल ने 33 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जमाया, वहीं मैक्सवेल ने 30 रन बनाए. लेकिन 15वें ओवर में महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर पंजाब की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

इसके बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई और वे निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सके. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि संदीप शर्मा और तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली.

इस हार के साथ पंजाब को आईपीएल 2025 में पहली हार झेलनी पड़ी है और वे अब तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. वहीं राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत रही और वह अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है.

एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोच फ्लेमिंग का बड़ा बयान, कहा ‘मैं उनसे पूछता भी नहीं…’

Tilak Varma Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों के शौकीन हैं तिलक वर्मा, लखनऊ के खिलाफ हुए थे रिटायर्ड आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >