‘यह हार हमारे लिए फायदेमंद’, श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की हार पर ऐसा क्यों कहा?

IPL 2025 PBKS vs RR: पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 में अपने घरेलू मैदान पर पहली हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स ने 18वें मुकाबले में PBKS को 50 रनों से हराया. यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार फिफ्टी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने RR को जीत दिलाई. जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और महीश तीक्ष्णा ने पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने खराब रणनीति और जल्दी विकेट गंवाने को जिम्मेदार ठहराया. Shreyas Iyer Statement aftert PBKS vs RR match.

IPL 2025 PBKS vs RR, Shreyas Iyer Statement: लगातार जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स को अपने ही घर में इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले में PBKS को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी और जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा व महीश तीक्ष्णा की शानदार गेंदबाजी ने राजस्थान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बातचीत में उन कारणों पर बात की, जिनकी वजह से टीम को 50 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. Punjab Kings vs Rajasthan Royals.

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे लगा कि हमें थोड़ा धीमे खेलने और साझेदारियां बनाने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन इस मैच से काफी कुछ सीखने को मिलेगा. आज मैदान पर ओस नहीं थी, जैसा हमने सोचा था. हमें अब दोबारा रणनीति पर काम करने की जरूरत है और यह देखना होगा कि कहां हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में योजनाओं को लागू नहीं कर पाए. Shryas Iyer Comment after PBKS vs RR match.

हमने लगातार विकेट गंवाए- श्रेयस अय्यर

पंजाब ने शुरुआत में ही अपने दो विकेट जल्द गंवा दिए. ओपनर प्रियांश आर्या और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर 17 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए. अय्यर ने अपनी टीम की इसी वजह को ध्यान में रखते हुए कहा, “हमने लगातार विकेट गंवाए, जो आदर्श स्थिति नहीं थी, क्योंकि नए बल्लेबाजों के लिए ऐसी परिस्थिति में रन बनाना आसान नहीं होता. नेहाल वढेरा ने दबाव में शानदार खेल दिखाया. उसने समय लिया और फिर गेंदबाजों पर आक्रमण कर स्थिति का अच्छा उपयोग किया. कभी-कभी टूर्नामेंट की शुरुआत में एक झटका जरूरी होता है और मुझे लगता है कि यह हार हमारे लिए फायदेमंद हो सकती है. हमें फिर से बुनियादी चीजों पर लौटना होगा.”

हम अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर सकेअय्यर

राजस्थान ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मध्य के ओवर में बैटिंग थोड़ी धीमी हो गई, लेकिन अंत में हेटमायर और रियान पराग ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. 30 वर्षीय कप्तान अय्यर ने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, “सच कहूं तो मुझे लगा था कि 180-185 रनों का स्कोर यहां अच्छा रहेगा, लेकिन हम अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर सके. मैं खुश हूं कि यह खराब प्रदर्शन टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में हुआ. पिच ठीक-ठाक थी, गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी और हम उन्हें ज्यादा गति नहीं दे रहे थे.” उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम अपनी योजनाओं के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए. यह हार सत्र की शुरूआत में मिली है. हम अच्छी साझेदारियां बना सकते थे लेकिन हम ज्यादा आक्रामक होकर खेलने लगे. इस मैच से बहुत कुछ सीखेंगे. ’’

PBKS vs RR मैच का हाल

इससे पहले मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में वापसी करते हुए (45 गेंदों में 67 रन, तीन चौके और पांच छक्के) और संजू सैमसन (26 गेंदों में 38 रन, छह चौके) के बीच 89 रनों की साझेदारी ने राजस्थान को मजबूत शुरुआत दी. रियान पराग (25 गेंदों में नाबाद 43, तीन चौके और तीन छक्के) और शिमरोन हेटमायर (12 गेंदों में 20 रन, दो चौके और एक छक्का) की तेज पारियों की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 205/4 का स्कोर खड़ा किया. पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्युसन (2/37) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर (3/25) ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया. टीम 43/4 के स्कोर तक सिमट चुकी थी. हालांकि नेहाल वढेरा (41 गेंदों में 62 रन, पांच चौके और तीन छक्के) और ग्लेन मैक्सवेल (21 गेंदों में 30 रन, तीन चौके और एक छक्का) के बीच 88 रनों की साझेदारी ने टीम को उम्मीद दी. लेकिन इनके आउट होते ही पंजाब की पारी फिर बिखर गई और टीम 20 ओवर में 155/9 रन ही बना सकी. राजस्थान की जीत में संदीप शर्मा (2/21) और महीश तीक्ष्णा (2/26) ने भी शानदार गेंदबाजी की.

जोफ्रा आर्चर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया. इस हार के साथ ही पंजाब को आईपीएल 2025 में पहली हार का सामना करना पड़ा है और उसकी घरेलू शुरुआत भी झटका लेकर हुई है. फिलहाल टीम दो जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स दो मैचों में दो जीत के साथ सातवें स्थान पर है. 

Tilak Varma Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों के शौकीन हैं तिलक वर्मा, लखनऊ के खिलाफ हुए थे रिटायर्ड आउट

एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोच फ्लेमिंग का बड़ा बयान, कहा ‘मैं उनसे पूछता भी नहीं…’

MS Dhoni Retirement: क्या MS Dhoni ने खेल लिया अपना आखिरी IPL मैच? दिल्ली-चेन्नई मुकाबले में ट्रेंड करने लगा Retirement

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >