मैच की आखिरी गेंद और रियान पराग ने कर दिया खेल, जीत कर भी जश्न मनाने में क्यों हुई देरी?

PBKS vs RR Last Ball Drama: आईपीएल 2025 के पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुल्लापुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 50 रन से शानदार जीत दर्ज की. राजस्थान के 205 रनों के जवाब में पंजाब 155 रन ही बना सका. हालांकि मैच का अंत एक अजीब स्थिति और विवाद के साथ हुआ, जिसने आखिरी गेंद को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी और कारण बने रियान पराग. आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ आखिरी गेंद पर.

IPL 2025 PBKS vs RR, Last Ball Drama: आईपीएल 2025 में मुल्लापुर के मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन की बड़ी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 155 रन पर ही सिमट गई. हालांकि मैच के नतीजे से पहले आखिरी गेंद पर एक अजीबो-गरीब स्थिति देखने को मिली, जिसने थोड़ी देर के लिए सभी को असमंजस में डाल दिया. इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में थे राजस्थान के युवा खिलाड़ी रियान पराग. आइए जानते हैं आखिरी गेंद पर ऐसा क्या हुआ, जो विवाद का कारण बन गया.

पंजाब की पारी का आखिरी ओवर डालने आए जोफ्रा आर्चर. इस ओवर में जीत के लिए 56 रन चाहिए थे. जीत तो वैसे भी सुनिश्चित थी. लेकिन अंतिम गेंद पर ड्रामा हो गया. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पंजाब के बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन को फुल गेंद डाली. फर्ग्यूसन ने क्रीज से बाहर निकलते हुए शॉट खेला और गेंद बैकवर्ड पॉइंट के पास से होती हुई स्क्वायर थर्ड मैन पर गई, जहां संदीप शर्मा फील्डिंग में चूक गए और गेंद चौके के लिए निकल गई. ऐसा लगा कि मैच खत्म हो गया है, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. Riyan Parag Last Ball Drama.

अचानक क्यों रुका खेल?

गेंद चौके के लिए जाने के बाद अंपायरों ने खेल रोक दिया, लेकिन चौका चेक करने के लिए नहीं, बल्कि फील्डिंग में संभावित गड़बड़ी की जांच के लिए. राजस्थान के खिलाड़ी, खासकर रियान पराग ने इशारा किया कि फील्डिंग सेटअप में कुछ गड़बड़ है. रीप्ले में दिखा कि ऑफ-साइड के में 30 गज के सर्कल के अंदर केवल तीन फील्डर थे और लेग-साइड में सर्कल के भीतर कोई भी नहीं था. 

रिप्ले और खिलाड़ियों के साथ लंबी बातचीत के बावजूद अंपायरों ने गेंद को नो-बॉल घोषित नहीं किया. जबकि मिड-ऑन पर तैनात रियान पराग गेंद फेंके जाने के समय सर्कल के बाहर दिखाई दिए. हालांकि टीवी अंपायर के हस्तक्षेप और रीप्ले देखने के बावजूद पंजाब को इसका फायदा नहीं मिला. अंपायर ने नो बॉल देने का फैसला नहीं किया. 

क्या कहता है नियम?

दरअसल टी20 मैचों के ओवर नंबर 7 से लेकर 20 तक हर समय गेंद डाले जाने से पहले कम से कम पांच फील्डरों का 30-यार्ड सर्कल के अंदर होना जरूरी होता है. अगर ऐसा नहीं होता, तो नियम के अनुसार वह गेंद नो-बॉल करार दी जाती है और अगली गेंद फ्री-हिट होती है.

राजस्थान के खिलाड़ी भी इस रुकावट के दौरान हंसते दिखे, जबकि पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग को चौथे अंपायर से बातचीत करते हुए देखा गया. ऐसा माना जा रहा है कि वह इस फैसले को लेकर स्पष्टीकरण मांग रहे थे. भले ही यह निर्णय मैच के नतीजे को प्रभावित नहीं करता, लेकिन नियमों के हिसाब से यह नो बॉल तो थी. 

IPL 2025 PBKS vs RR: वहीं इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए पचासा (67 रन) ठोका, इसके बाद संजू सैमसन ने भी कुछ अच्छे हाथ दिखाए, दोनों ने मिलकर 89 रन की साझेदारी की. इसके बाद अंत में हेटमायर और रियान पराग ने भी तेजी दिखाते हुए टीम का स्कोर जीतने लायक पहुंचा दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए बड़ा झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया. उन्होंने 17 रन के स्कोर पर ही प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर को आउट कर रॉयल्स को बढ़त दिला दी. निहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन वे 155 रन से आगे पंजाब की गाड़ी नहीं बढ़ा पाए. आर्चर ने 3 विकेट तो संदीप शर्मा और तीक्षणा ने 2-2 विकेट लेकर राजस्थान को लगातार दूसरी जीत दिला दी.

श्रीलंकाई विश्व विजेता क्रिकेट टीम से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए याद किए पुराने दिन

IPL 2025 में संजू सैमसन ने रच दिया इतिहास, महान शेन वार्न का रिकॉर्ड तोड़कर मचाई खलबली

दो मैचों में बदल गया पॉइंट्स टेबल, दिल्ली-राजस्थान ने कर दिया खेल, इस पोजीशन लुढ़क गए CSK, MI और SRH

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >