युजवेंद्र चहल ने रचा नया IPL इतिहास, सुनील नरेन की बराबरी कर हासिल किया ये बड़ा मुकाम

IPL 2025 PBKS vs KKR, Yuzvendra Chahal Record: आईपीएल 2025 में मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई. चहल ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके और सुनील नरेन की बराबरी करते हुए आईपीएल में आठ बार चार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उनकी घातक गेंदबाजी से केकेआर 95 रन पर ढेर हो गई. इसके साथ ही पंजाब ने 112 रन के छोटे लक्ष्य का सफल बचाव कर आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया.

IPL 2025 PBKS vs KKR, Yuzvendra Chahal Record: आईपीएल 2025 के एक यादगार मुकाबले में पंजाब किंग्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए और आईपीएल में सबसे ज्यादा चार या उससे अधिक विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन (Sunil Narine) की बराबरी कर ली. दोनों के नाम अब आठ-आठ बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड है, जो लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा है. चहल की इस घातक गेंदबाजी ने कोलकाता की पारी की कमर तोड़ दी. 112 रन जैसे मामूली लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन से सीधे 95 रन पर ऑलआउट हो गई. 

रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और रामंदीप सिंह के विकेट लेकर चहल ने पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया. खास बात यह रही कि यह केकेआर के खिलाफ उनका तीसरा 4 विकेट हॉल था, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक है. आईपीएल में केकेआर के खिलाफ चहल ने अब तक कुल 33 विकेट चटकाए हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ तीसरा सर्वाधिक है. इस सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 32.50 की औसत और 10.26 की इकॉनमी से छह विकेट लिए हैं. 

इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में मोहम्मद नबी (369 विकेट) और मोहम्मद आमिर (366 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वां स्थान हासिल कर लिया है. अब उनके नाम 318 मैचों में 370 विकेट हो गए हैं, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज़ के लिए सबसे अधिक है. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम हैं, जिन्होंने 468 मैचों में 638 विकेट लिए हैं.

PBKS vs KKR मैच का हाल

मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े. हालांकि हर्षित राणा और रामंदीप सिंह की कसी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग ने पंजाब की रनगति को रोक दिया और टीम 15.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई. कोलकाता की तरफ से सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन फिर चहल और मार्को यानसेन (3/17) ने मिलकर पूरी बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. अंगकृष रघुवंशी (37 रन) और आंद्रे रसेल (17 रन) ने थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 95 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ पंजाब ने 16 रन से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की.

अजिंक्य रहाणे ने रिव्यू क्यों नहीं लिया? कम स्कोर के बावजूद मिली हार में कहां हुई चूक? KKR कप्तान ने खुद बताया

अमेरिका के इस शहर में होंगे 2028 ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबले, ICC ने की घोषणा

Watch Video: लंगड़ाते हुए एमएस धोनी ने फैंस को टेंशन में डाला, लोग पूछ रहे – ‘ये भी बाहर हुए तो…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >