‘अब ऐसे मुकाबले की जरूरत नहीं’, PBKS की जीत के बाद पोटिंग का बड़ा बयान, अपने कैरियर से जोड़ दी बात

IPL 2025 PBKS vs KKR, Ricky Ponting Statement: पंजाब किंग्स ने आईपीएल के सबसे रोमांचक मैचों में से एक में केकेआर को 16 रन से हराकर इतिहास रच दिया. टीम ने 112 रन के न्यूनतम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और केकेआर को 95 रन पर समेट दिया. चहल और यानसेन की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। इस जीत के बाद किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने जीत को अविश्वसनीय बताया और कहा कि अब ऐसे मुकाबले की जरूरत नहीं.

IPL 2025 PBKS vs KKR, Ricky Ponting Statement: आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मात देकर एक असंभव जीत दर्ज की. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 111 रन बनाए थे, लेकिन युजवेंद्र चहल और मार्को यानसेन की दमदार गेंदबाज़ी के दम पर केकेआर को 15.1 ओवर में 95 रन पर समेट दिया गया. सबसे कम स्कोर (112 रन) को सफलतापूर्वक बचाने के बाद पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम की जुझारू भावना और हौसले की जमकर तारीफ की. मैच के बाद पोंटिंग ने कहा, “मेरा दिल अभी भी धड़क रहा है. मैं अब 50 साल का हूं और मुझे अब ऐसे और मुकाबलों की जरूरत नहीं है.”

पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों से हाफ टाइम पर ही कह दिया था कि इस तरह के छोटे लक्ष्य का पीछा करना अक्सर सबसे मुश्किल होता है. उन्होंने पिच की भूमिका पर भी बात की और कहा कि “पिच आसान नहीं थी, पूरे मैच में रन बनाना मुश्किल रहा.” पोंटिंग ने चहल की गेंदबाजी की विशेष रूप से तारीफ करते हुए कहा, “क्या शानदार स्पेल था चहल का! उसने कंधे की चोट के बावजूद खेला. मैच से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ा और मैंने वार्म-अप के दौरान उससे सीधे पूछा, ‘क्या तुम ठीक हो?’ उसने कहा, ‘कोच, मैं 100 प्रतिशत तैयार हूं, मुझे मैदान पर उतरने दो.’ और फिर उसने जो किया, वह अद्भुत था.”

टीम ने जिस तरह वापसी की, उस पर गर्व है

कोच ने माना कि बल्लेबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने कहा, “भले ही हम ये मैच हार जाते, लेकिन जिस तरह हमारी टीम ने गेंद के साथ वापसी की, उस पर गर्व है. हमारी बल्लेबाजी खराब थी, शॉट सेलेक्शन और निष्पादन भी सही नहीं था. लेकिन जैसे ही हमने गेंद से शुरुआत की, टीम में जोश और आत्मविश्वास साफ दिखा.” पोंटिंग ने यह भी कहा कि यह जीत पंजाब के लिए सीजन बदलने वाली साबित हो सकती है. उन्होंने कहा, “अगर हम यह करीबी मैच हार भी जाते, तब भी मैं खिलाड़ियों से यही कहता कि यह एक सीजन-डिफाइनिंग मोमेंट था. अब जबकि हमने यह जीत हासिल की है, तो यह और भी खास बन गई है.”

यह जीत शायद मेरे करियर की सबसे बेहतरीन जीतों में से एक

उन्होंने टीम की रणनीतिक सोच और गेंदबाजी में बदलाव पर भी बात की और कहा, “हमने गेंद से कुछ बदलाव किए, जैसे मार्को को पहला ओवर देना और बार्टलेट को दूसरा, जबकि पहले यह भूमिका अर्शदीप की होती. लेकिन मैचअप को देखते हुए ये फैसला लिया और इसका फायदा मिला.” अंत में पोंटिंग ने कहा, “ऐसी जीतें हमेशा सबसे खास होती हैं. मैंने आईपीएल में कई मुकाबले कोच किए हैं, लेकिन यह जीत शायद मेरे करियर की सबसे बेहतरीन जीतों में से एक है.”

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भले ही एसआरएच के खिलाफ पंजाब को हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन इस मैच में जीत के बाद उन्होंने जलवा ही बिखेर दिया. अय्यर के नाम पर आईपीएल में दो बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं. उन्होंने पिछले सीजन में केकेआर के लिए सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था, जब 262 रन बनाकर मैच जीता था और सबसे कम स्कोर को डिफेंड कर उन्होंने तहलका मचा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स छठे स्थान पर खिसक गया है.

PBKS vs KKR मैच का टर्निंग प्वाइंट? कम स्कोर कैसे बचाया? श्रेयस अय्यर ने बताया, पिच की तासीर भी की बयां

युजवेंद्र चहल ने रचा नया IPL इतिहास, सुनील नरेन की बराबरी कर हासिल किया ये बड़ा मुकाम

अजिंक्य रहाणे ने रिव्यू क्यों नहीं लिया? कम स्कोर के बावजूद मिली हार में कहां हुई चूक? KKR कप्तान ने खुद बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >