युद्ध जैसी स्थिति में रिकी पोंटिंग ने किया ऐसा काम, PBKS के सीईओ ने जमकर तारीफ की

IPL 2025 PBKS CEO on Ricky Ponting: धर्मशाला में आईरीएल 2025 का 58वां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में ही रोक दिया गया. भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद आईपीएल 2025 को 1 हफ्ते के लिए रोक दिया गया. इसी बीच सभी खिलाड़ियों में तनाव फैल रहा था, लेकिन इस दौरान रिकी पोंटिंग ने पंजाब के खिलाड़ियों को संबल दिया.

IPL 2025 PBKS CEO on Ricky Ponting: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू होने पर स्वदेश के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन वह अंतिम समय में विमान से उतर गए. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के पास ऑस्ट्रेलिया वापस जाने का विकल्प था लेकिन उन्होंने चिंतित यात्रियों से भरे विमान से अंतिम समय में उतरने का फैसला किया. पोंटिंग दिल्ली में ही रुके और उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान नहीं भरें जो दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच युद्ध की संभावना को देखते हुए चिंतित थे.

पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश मेनन ने विश्व कप विजेता कप्तान द्वारा विदेशी खिलाड़ियों के पूरे ग्रुप से की गई प्रेरणादायी बातचीत का जिक्र करते हुए पीटीआई से कहा, ‘‘यह पोंटिंग का व्यक्तित्व दर्शाता है. केवल वही ऐसा कर सकते थे.’’

आईपीएल का आठ मई को मैच रद्द होने के बाद धर्मशाला से दिल्ली तक की ट्रेन यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस और जेवियर बार्टलेट (सभी ऑस्ट्रेलिया से) शामिल थे. टीम के एक सूत्र ने कहा, ‘‘विदेशी खिलाड़ियों को इस तरह की स्थिति (युद्ध जैसी स्थिति) की आदत नहीं है. इसलिए उनका चिंतित होना स्वाभाविक था. स्टोइनिस के नेतृत्व में वे सभी जल्द से जल्द निकलना चाहते थे और ऐसा होना स्वाभाविक भी था. लेकिन पोंटिंग ने उन्हें युद्ध विराम के बाद भी यहीं रहने के लिए मना लिया, जो मुझे लगता है कि शानदार है. ’’

दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन ही भारत से जाने से वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं जो अंतिम एकादश में शामिल थे. लेकिन वह दुबई में हैं और थोड़ी ही दूरी पर है. आईपीएल के फिर से शुरू होने की घोषणा होने वाली है तो पंजाब अच्छी स्थिति में है क्योंकि उसके अधिकांश स्टार भारतीय और विदेशी खिलाड़ी पहले से ही देश में हैं. 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में चल रहे मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के बाद आईपीएल को ही 1 सप्ताह के लिए रोक दिया गया था. इसके बाद खिलाड़ियों को जालंधर से दिल्ली तक ट्रेन से लाया गया. 

1 हफ्ते के स्थगन और फिर तनाव समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के शुरू होने की कवायद शुरू कर दी है. 16-17 मई से इसके वापस शुरू होने की संभावना है. सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को 13 मई तक एकत्रित करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही पहले जो फाइनल 25 मई तक हो जाना था, अब वह 30 मई तक हो सकता है. 

प्लीज विराट! ऐसा मत करो, अंबाती रायडू की कोहली से खास अपील, कहा- आपकी जरूरत सबसे ज्यादा

अटल-अडिग विराट कोहली, BCCI की अपील पर भी नहीं मान रहे, क्या लेकर रहेंगे रिटायरमेंट?

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहली ट्रिपल सेंचुरी और 28 की उम्र में संन्यास, दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >