‘एक ही पांड्या जीत सकता है’, मैच जिताऊ गेंदबाजी के बाद बोले क्रुणाल, लास्ट ओवर की स्ट्रेटजी का किया खुलासा

IPL 2025 MI vs RCB: आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में हराया. क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर जीत की कहानी लिखी और 4 विकेट झटके. उन्होंने कहा कि उस पल अनुभव और 100% कमिटमेंट ने काम किया जब मुंबई को 19 रन चाहिए थे. मैच के बाद क्रुणाल ने जीत का श्रेय टीम के आत्मविश्वास और शांत रणनीति को दिया. Krunal Pandya Statement on Last Over Thriller.

IPL 2025 MI vs RCB, Krunal Pandya Statement on Last Over Thriller: सोमवार को आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शानदार जीत दर्ज की. क्रुणाल पांड्या RCB के लिए स्टार परफॉर्मर रहे. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 45 रन देकर चार अहम विकेट लिए. उन्होंने विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर और दीपक चाहर के विकेट झटके. खास बात यह रही कि अंतिम ओवर में उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया और दर्शकों को सांसें थामने पर मजबूर कर दिया. इस मैच में जिताऊ प्रदर्शन करने के बाद के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने उस पल के बारे में बताया जब वह मैच के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए. उस समय मुंबई को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी. मैच के बाद उन्होंने बात करते हुए उस लम्हे के बारे में बात की. Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians. 

मैच के बाद क्रुणाल ने कहा, “मेरे और हार्दिक (Hardik Pandya) के बीच जो बंधन है, वह बहुत खास है. हम जानते थे कि इस मैच में एक ही पांड्या जीत सकता है. उसने शानदार बल्लेबाजी की, मुझे उसके लिए दुख है, लेकिन टीम की जीत सबसे जरूरी है. जब मैं गेंदबाजी करने आया तो सैंटनर बल्लेबाजी कर रहे थे और लेग साइड छोटा था. पिछले 10 साल में मैंने यहां कई मुकाबले खेले हैं, उस अनुभव ने आज काम किया. एक गेंदबाज के तौर पर जरूरी है कि आप 100 फीसदी कमिट करें, तभी आप अपने प्लान को सही तरीके से लागू कर पाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “एंडी फ्लावर और मैं दो साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स में साथ थे, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना और अब एक टीम के रूप में जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, वह बहुत अच्छा है. राजत (पाटीदार) ने कमाल की कप्तानी की है. वह बहुत शांत रहते हैं और चीजों को मुश्किल नहीं बनाते. वह आपके गेम प्लान को बैक करते हैं. जितेश भी शानदार रहे हैं, उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी बल्कि गेम अवेयरनेस में भी सुधार किया है. विकेटकीपिंग में तो वह पहले से ही बेहतरीन हैं. मेरी कोशिश यही है कि सिर नीचे रखकर खेलता रहूं और टीम को जीत दिलाता रहूं.”

IPL 2025 MI vs RCB मैच का हाल

मैच की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेकर की, लेकिन जल्द ही उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हुआ. RCB की शुरुआत भले ही फिल सॉल्ट के जल्दी आउट होने से हिली हो, लेकिन विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर शानदार जवाब दिया. दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए मुंबई के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. विराट ने 42 गेंदों पर 67 और पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रन की तेज पारी खेली. 

इसके बाद रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने रनरेट में कोई गिरावट नहीं आने दी. पाटीदार ने 64 और जितेश ने नाबाद 40 रन की पारी खेलकर RCB को मजबूत स्कोर 221/5 तक पहुंचाया. मुंबई की गेंदबाजी इस दिन खास असर नहीं छोड़ सकी. हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट जरूर लिए, लेकिन रन रोकने में नाकाम रहे. बुमराह ने हालांकि किफायती गेंदबाजी की, पर विकेट नहीं निकाल पाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत ढीली रही और 12 ओवर में स्कोर 99/4 हो गया. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ( 56 रन) और हार्दिक पांड्या (42 रन) ने मैच को रोमांचक बना दिया. दोनों ने तूफानी अंदाज में रन बटोरे और एक वक्त ऐसा लगा कि मुंबई यह मैच अपने नाम कर लेगी. मगर आखिरी ओवरों में कहानी पलट गई, जब तिलक और हार्दिक एक-एक कर आउट हो गए. क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और उनके साथ जोश हेजलवुड व भुवनेश्वर कुमार ने भी अहम विकेट लेकर RCB को 12 रन से यादगार जीत दिला दी.

इस जीत के साथ RCB ने चार में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. खास बात यह है कि उनकी तीनों जीत बाहर के मैदानों पर आई हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस ने पांच में से सिर्फ एक ही मैच जीता है और वह आठवें स्थान पर है.

MI vs RCB मैच में अंतिम ओवर का रोमांच, 6 गेंद और 19 रन की जरूरत, फिर क्रुणाल पांड्या ने ऐसे बदला पूरा मोमेंटम

MI के खिलाफ जीत से गदगद पाटीदार, किस रणनीति ने दिलाई जीत; किया खुलासा, प्लेयर ऑफ द मैच भी कर दिया डेडीकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >