किंग-प्रिंस के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला तमगा, IPL में मिला ये नाम, खासदार हो गए बिहार के लाल

Nick-name of Vaibhav Suryavanshi in IPL after Century: जयपुर में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी इस धमाकेदार पारी ने उन्हें आईपीएल का सबसे युवा शतकवीर बना दिया. अब आईपीएल ने भी उन्हें एक नया पहचान नाम दे दिया है.

Nick-name of Vaibhav Suryavanshi in IPL after Century: जयपुर की गर्म शाम, सवाई मानसिंह स्टेडियम का गूंजता माहौल और बीच मैदान पर सिर्फ एक नाम- वैभव सूर्यवंशी. महज 14 साल के इस बालक ने सोमवार को क्रिकेट इतिहास का वो अध्याय लिखा, जिसे आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ, राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 101 रन की बेमिसाल पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. वैभव की यह इनिंग न केवल उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी थी, बल्कि इसने उन्हें लीग का सबसे युवा शतकवीर भी बना दिया. वैभव की इस पारी के बाद आईपीएल की ओर से उन्हें एक नया नाम मिल गया है. 

वैभव ने अपनी शतकीय पारी की थोड़ी सी धीमी शुरुआत की. लेकिन लय में आने के बाद उन्होंने ईशांत शर्मा के एक ओवर में 28 रन बटोरकर तूफानी रफ्तार पकड़ी और महज 17 गेंद पर फिफ्टी ठोक दी. इसके बाद तो वैभव के बल्ले में रफ्तार की रोलर कोस्टर सवार हो गया. वैभव ने इसी आईपीएल मैच में डेब्यू कर रहे अफगानिस्तान के गेंदबाज करीम जनत के एक ओवर में ही 30 रन बटोर लिए. उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनके इस साहसिक शतक के लिए आईपीएल की ओर से उन्हें ‘बॉस बेबी’ का नाम दिया गया है. 

राजस्थान रॉयल्स ने इसी धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर 210 रन का विशाल लक्ष्य महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया. वैभव और यशस्वी जायसवाल (70* रन) के बीच हुई 166 रन की साझेदारी ने न केवल गुजरात को पछाड़ा, बल्कि आरआर की प्लेऑफ उम्मीदों को भी जिंदा रखा. इस ऐतिहासिक पारी के बाद स्टेडियम तालियों से गूंज उठा और खुद राहुल द्रविड़ ने व्हीलचेयर से उठकर इस नन्हे सितारे को सलाम किया. वैभव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जुनून और प्रतिभा के सामने उम्र महज एक आंकड़ा है.

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी

बिहार के समस्तीपुर में जन्में वैभव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शार्दुल ठाकुर के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाकर की थी. तीन मैचों में उन्होंने 75.50 की औसत और 222.05 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रहा है. पिछले साल आईपीएल मेगा-नीलामी में वैभव को 1.1 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. बिहार में 27 मार्��� 2011 को जन्मे वैभव सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने जनवरी 2024 में महज 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था.

वैभव ने भारत U19 टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले एक मैच में उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाया था. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बिहार से टी20 डेब्यू किया था, हालांकि वहां उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली थी. इसके अलावा वे एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024-25 में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जहां उन्होंने पांच मैचों में 176 रन बनाए थे, जिसमें 76* रन उनकी सर्वोच्च पारी थी.

वैभव सूर्यवंशी ने जगाई उम्मीद, राजस्थान अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है, ऐसा है पूरा समीकरण

वैभव सूर्यवंशी के शतक में बने कुल 8 रिकॉर्ड, तूफान के बाद की शांत में; उपलब्धि का एक-एक हिसाब

बैसाखी छोड़ उछल पड़े राहुल द्रविड़, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर जमकर मनाया जश्न, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >