‘आज हमारे पास…’, CSK की हार के बाद बोले कैप्टन धोनी, बताया कहां हो गई चूक, किसने की गलती

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार चार हार के बाद एमएस धोनी ने कप्तानी संभाली, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले गए 25वें मुकाबले में टीम को फिर से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई में खेले गए इस मैच में सुनील नारायण के ऑलराउंड प्रदर्शन से केकेआर ने सीएसके को 10.1 ओवर में ही आठ विकेट से हरा दिया. मैच के बाद धोनी ने कहा कि टीम पर्याप्त रन नहीं बना सकी और साझेदारियों की कमी के कारण हार का सामना करना पड़ा. MS Dhoni Statement post CSK vs KKR match.

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत का ताला अब भी बंद है. लगातार चौथी हार के बाद सीएसके के लकी चार्म कैप्टन कूल ने कमान संभाली, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले गए 25वें मुकाबले में भी उसे एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में सुनील नारायण के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत केकेआर ने सीएसके को आठ विकेट से हराकर जीत की राह पर वापसी की. केकेआर ने महज 10.1 ओवर में 107 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्टैंड-इन कप्तान एमएस धोनी ने टीम की हार के कारणों पर खुलकर बात की. Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders.

पोस्ट-मैच प्रजेंटेशन में एमएस धोनी ने कहा, “काफी रातें ऐसी रही हैं जो हमारे पक्ष में नहीं रहीं. चुनौती है और हमें उसे स्वीकार करना होगा. आज मुझे लगा कि हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे. ऐसा पहले भी हुआ है कि जब हम दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हैं तो गेंद रुकती है. आज यह पहली पारी में हुआ. जब आप जल्दी-जल्दी विकेट खो देते हैं तो दबाव बनता है और जब सामने क्वालिटी स्पिनर्स हों, तो स्थिति और कठिन हो जाती है. हम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना पाए. अगर थोड़ी और साझेदारियां होतीं और बल्लेबाजी में थोड़ी और समझदारी दिखाते, तो स्थिति बेहतर हो सकती थी. सबसे जरूरी है कि आप हालात को समझें.” MS Dhoni Statement post CSK vs KKR match.

मिडिल ऑर्डर को अब जिम्मेदारी लेनी होगी

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पारी में विकेटों का पतझड़ देखा. एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज उनकी पारी को थाम नहीं सका. सीएसके अपने होम ग्राउंड पर पहली बार सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई. धोनी ने आगे कहा कि टीम के मिडिल ऑर्डर को अब जिम्मेदारी लेनी होगी, वरना पांच बार की चैंपियन टीम के लिए इस सीजन में जीत दर्ज करना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा, “हमने कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो जरूरत है कि अपनी ताकत पर भरोसा करें और वही शॉट्स खेलें जो आप खेल सकते हैं. किसी और की तरह खेलने की कोशिश न करें. हमारे ओपनर्स अच्छे बल्लेबाज हैं, वे ऑथेंटिक क्रिकेट शॉट्स खेलते हैं, न कि लाइन के पार जाकर स्लॉग करते हैं.” 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरा मैच गंवाया. ऐसा आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. धोनी ने आगे कहा, “जरूरी है कि स्कोरकार्ड देखकर बेताबी न दिखाएं. अगर हम 60-65 रन बनाने की कोशिश में लगेंगे, तो हमारे लिए यह काफी मुश्किल हो जाएगा. साझेदारी बनाएं, मिडिल और डेथ ओवर्स में उसका लाभ लें. अगर विकेट गिरते हैं, तो मिडिल ऑर्डर को अलग तरीके से जिम्मेदारी निभानी होगी. और स्लॉगिंग को आखिरी के लिए रोकना होगा.”

पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर पहुंची सीएसके

केकेआर की ओर से आलराउंड प्रदर्शन करने के लिए सुनील नाारायण को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इस जीत के साथ केकेआर को सीजन की तीसरी जीत मिली और उनका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ. टीम अंक तालिका में छह मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, सीएसके की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि यह उनकी लगातार पांचवीं हार थी और टीम अब भी तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है. सीएसके का अगला मुकाबला अब 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लखनऊ में होगा. 

तो क्या आउट नहीं थे एमएस धोनी, DRS को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, Watch वीडियो

जबरन बाहर कर दिए गए रुतुराज गायकवाड़! फुटबॉल खेलने का वीडियो हुआ वायरल तो फैंस ने उठाए सवाल

‘ये मैदान-ये धरती’; खास सेलीब्रेशन का आइडिया कहां से आया? केएल राहुल ने खुद बताया, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >