CSK की हार के बाद भड़के धोनी, लगातार चूक पर इन खिलाड़ियों पर बरसे, केवल इस खिलाड़ी की तारीफ की

IPL 2025 CSK vs SRH MS Dhoni Statement Post Match: आईपीएल 2025 के करो या मरो मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने ही होम ग्राउंड पर पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी. धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन ही बना सकी, जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. मैच के बाद धोनी ने स्वीकार किया कि टीम हालात का फायदा नहीं उठा सकी, 15-20 रन कम रह गए और स्पिन के खिलाफ उनका संघर्ष जारी है.

IPL 2025 CSK vs SRH MS Dhoni Statement Post Match: आईपीएल के करो या मरो मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अब धूमिल हो गया है. आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में धोनी की पीली जर्सी वाली टीम को फिर एकबार अपने ही होम ग्राउंड में हार झेलनी पड़ी. सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 154 रन बनाए, जिसे एसआरएच ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी के लिए बेहतर हालात का फायदा उठाने में नाकाम रही और उन्होंने 15 से 20 रन कम बनाए और यह भी माना कि उनकी टीम स्पिन गेंदबाजों का सामना करने में लगातार संघर्ष कर रही है.

मैच के बाद की प्रजेंटेशन सेरेमनी में धोनी ने कहा, “हम लगातार विकेट गंवाते रहे, और पहली पारी में विकेट थोड़ा बेहतर था. 155 का स्कोर न्यायसंगत नहीं था क्योंकि विकेट ज्यादा टर्न नहीं हो रहा था. हां, 8-10 ओवर के बाद यह तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ा दोहरे स्वभाव का हो गया था, लेकिन कुछ खास अलग नहीं था. मुझे लगता है कि हम कुछ और रन बना सकते थे. दूसरी पारी में थोड़ा मदद जरूर थी. हमारे स्पिनरों की गुणवत्ता अच्छी थी, उन्होंने सही एरिया में गेंदबाजी की और गेंद रुक रही थी, लेकिन हम 15-20 रन कम रह गए.”

डेवाल्ड ब्रेविस की तारीफ में बोले धोनी

धोनी ने अपने आईपीएल डेब्यू पर युवा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की निडर पारी की भी तारीफ की. डेवाल्ड ब्रेविस ने नाजुक मौके पर सीएसके के लिए तेज पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 42 रन बनाए. धोनी ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मिडल ऑर्डर में इस तरह की पारियों की जरूरत है, जहां हम स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते हैं. उस समय या तो बल्लेबाजी कौशल से, अपने एरिया चुनकर रन बनाने होते हैं या फिर बड़े शॉट लगाने होते हैं. मुझे लगता है, हम वहीं चूक रहे हैं और स्पिन के खिलाफ मिडल ओवर्स में प्रभावी तरीके से रन नहीं बना पा रहे.”

धोनी ने आगे कहा, “ऐसे टूर्नामेंट में अगर एक-दो पहलू कमजोर हों तो ठीक है, लेकिन जब अधिकांश खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन न कर रहे हों, तो मुश्किल हो जाती है. हम बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बना पा रहे हैं, और अभी के समय में यह बहुत जरूरी है. मैं नहीं कहता कि हर बार 180-200 बनाना जरूरी है, लेकिन हालात को समझकर रन बनाना चाहिए.” 

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंची सीएसके

सीएसके की स्पिन के खिलाफ परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है और इसी के साथ अंक तालिका में उनकी स्थिति भी बिगड़ती जा रही है. इस सीजन में नौ मैचों में सातवीं हार के साथ उन्हें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे धकेल दिया गया है. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रन ज्यादा नहीं बने और किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया.

CSK vs SRH मैच का हाल

मैच की बात करें तो SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. डेवाल्ड ब्रेविस (42 रन, 25 गेंदों में, एक चौका और चार छक्के) और अयुष म्हात्रे (30 रन, 19 गेंदों में, छह चौके) की तेज पारियों के बावजूद सीएसके नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. एसआरएच के लिए हर्षल पटेल (4 विकेट, 28 रन) सबसे सफल गेंदबाज रहे. जयदेव उनादकट ने भी 2.5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए.

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत ठीक रही, लेकिन 13.5 ओवर में 106/5 के स्कोर पर टीम थोड़ी मुश्किल में थी. हालांकि, ईशान किशन (44 रन, 34 गेंदों में, पांच चौके और एक छक्का) और कमिंदु मेंडिस (नाबाद 32 रन, 22 गेंदों में, तीन चौके) की पारियों ने टीम को आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट से जीत दिला दी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लेकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.

एसआरएच पॉइंट्स टेबल में चढ़ी

हर्षल पटेल को उनकी चार विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ SRH अब तीन जीत और छह हार के साथ छह अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं CSK दो जीत और सात हार के साथ केवल चार अंकों के साथ सबसे नीचे है.

किस-किस का पैसा डकार कर बैठा है पाकिस्तान, अब मलेशिया हॉकी ने लगाया बड़ा आरोप

Watch Video: बाज की तरह झप्पटा मारकर पकड़ लिया कैच, काव्या मारन का रिएक्शन देख फैंस हुए गदगद

MS Dhoni ने रचा इतिहास, 6 रन बनाकर ही अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >