एमएस धोनी ने रचा इतिहास, CSK की हार के बावजूद हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IPL 2025 CSK vs PBKS, MS Dhoni Record: चेन्नई और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 18 रन से जीत दर्ज की. प्रियांश आर्य की तूफानी 103 रनों की बदौलत पंजाब ने 219/6 का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई 201 रन तक ही पहुंच सकी, लेकिन धोनी की विकेटकीपिंग ने सभी का ध्यान खींचा. धोनी आईपीएल में 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं.

IPL 2025 CSK vs PBKS, MS Dhoni Record: चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में किंग्स ने 18 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने हालांकि पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य की रिकॉर्डतोड़ 103 (42 गेंद) रन की पारी की मदद से 219/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई संघर्ष करते हुए 201 रन बनाए. लेकिन ऐसे हाई-स्कोरिंग मैच में भी धोनी की विकेटकीपिंग की चमक बनी रही. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. धोनी आईपीएल इतिहास में 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. 43 वर्षीय यह दिग्गज खिलाड़ी मंगलवार को मुल्लापुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया. MS Dhoni IPL Record.

यह ऐतिहासिक पल तब आया जब नेहाल वढेरा का शार्प एज रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर धोनी ने लपक लिया. यह कैच धोनी की क्लासिक स्टाइल में था और एक बार फिर उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें आईपीएल का सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद विकेटकीपर माना जाता है. उनके पीछे दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 137 कैच लपके हैं. MS Dhoni most catches in IPL record.

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर

महेंद्र सिंह धोनी: 150 कैच
दिनेश कार्तिक: 137 कैच
वृद्धिमान साहा: 87 कैच
ऋषभ पंत: 76 कैच
क्विंटन डिकॉक: 66 कैच

फिनिशर धोनी नहीं जिता सके मैच

वहीं मैच की बात करें तो सबसे पहले, एमएस धोनी का बल्लेबाजी क्रम एक समस्या थी. फिर जब वह क्रम में थोड़ा ऊपर आए, तो स्ट्राइक-रेट एक बड़ा मुद्दा बन गया. मंगलवार को, जब धोनी ने इन समस्याओं को पार किया, तो दुर्भाग्य से वह अपनी टीम को फिनिश लाइन से आगे ले जाने में विफल रहे. धोनी ने CSK बनाम PBKS मुकाबले में 12 गेंदों पर 27 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था. यश ठाकुर की गेंद पर चहल को कैच दे बैठे. चेन्नई सुपरकिंग्स इस हार के बाद 9वें नंबर पर ही है. 

प्रियांश आर्य ने 39 गेंद पर जड़ा शतक तो प्रीति जिंटा स्टेडियम में करने लगी डांस, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा बवाल

‘कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा’, KKR की हार के बाद बुरी तरह भड़के रहाणे, IPL समिति में शिकायत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >