बैसाखियों के सहारे मैदान पर द्रविड़, भागे-भागे आए धोनी, भावुक लम्हे ने जीता दिल

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच के बाद एमएस धोनी और राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ के बीच एक भावनात्मक पल देखने को मिला, जब बैसाखी का सहारा ले रहे द्रविड़ पारंपरिक हैंडशेक के लिए मैदान पर पहुंचे. यह नजारा क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रविवार को गुवाहाटी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह रनों से हरा दिया. इसके साथ ही उसने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच समाप्त होने के बाद राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बीच एक भावनात्मक क्षण देखने को मिला. हाल ही में पैर की चोट के कारण व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे द्रविड़ पारंपरिक हैंडशेक के लिए मैदान पर आए, जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को छू लेने वाला नजारा देखने को मिला. MS Dhoni and Rahul Dravid Meet up.

कड़े मुकाबले के बाद एक ऐसा भावनात्मक पल सामने आया जिसने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल छू लिया. हार के बावजूद, CSK के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से मिलने पहुंचे. पैर की चोट के कारण बैसाखी के सहारे चलने के बावजूद द्रविड़ मैदान पर उतरे. उनको देखकर धोनी ने न सिर्फ द्रविड़ को गले लगाया, बल्कि दोनों ने कुछ हल्के-फुल्के पल भी साझा किए. Rahul Dravid on Crutches.

राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु में एक स्थानीय मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वे कुछ समय तक व्हीलचेयर पर भी रहे. इस मैच में वे अपने बेटे के साथ खेल रहे थे. जब धोनी उनसे मिले, तो उन्होंने गर्मजोशी से हालचाल पूछा और दोनों क्रिकेट दिग्गजों ने मैदान पर एक यादगार पल साझा किया. लंबे समय तक भारत के लिए साथ खेलने वाले इन दो सितारों की यह मुलाकात क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रही. इस दौरान, चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी भी धोनी के पीछे-पीछे द्रविड़ से किसी ने हाथ मिलाया तो किसी ने गले लगाकर सम्मान जताया. 

राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले उन्होंने अपनी चोट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ठीक हो रहा हूँ. मुझे बहुत अच्छा समर्थन मिला. दुर्भाग्य से, मेरी उम्र में क्रिकेट खेलना एक अच्छा विचार नहीं था, मुझे लगता है. लेकिन यह ठीक है, ऐसा होता है, इसलिए यह ठीक है.” मैच से पहले द्रविड़ को पिच का निरीक्षण करते हुए भी देखा गया था.

वहीं बरसापारा में खेल गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए नीतीश राणा ने शानदार प्रदर्शन किया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 36 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 182/9 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. इसके अलावा, वानिंदु हसरंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, जिसने 2019 के बाद से 180 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया है, एक बार फिर चूक गई. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन टीम 176/6 तक ही पहुंच सकी. अंतिम ओवरों में एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन वह महेश थीक्षाना और संदीप शर्मा की गेंदबाजी से पार नहीं पा सके. इस हार के बावजूद, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स से ऊपर बनी रही. CSK सातवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स नौवें स्थान पर काबिज है.

MI vs KKR Head to Head Record: पहली जीत की तलाश में हार्दिक की मुंबई का होगा कोलकाता से सामना, मैच से पहले देखें रिकॉर्ड

धोनी के आउट होते ही छा गई फैन गर्ल, दिलकश रिएक्शन पर इंटरनेट झूम उठा, देखें Video

क्या भारत में बनी दवा से हुई शेन वार्न की मौत? जांच के दौरान हटाई गई बोतल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >