उम्मीदें तो धोनी से थीं, लेकिन अब वो बात नहीं! राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में ऐसे हारी CSK

IPL 2025 के 18वें सीजन के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हरा दिया. आखिरी ओवर में CSK को 20 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी के होने के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. विकेट के पीछे चमकने वाले धोनी बल्ले से कोई करिश्मा नहीं कर पाए, जिससे फैंस को निराशा हाथ लगी.

IPL 2025 में 18वें सीजन का 11वां मुकाबला रविवार को असम के गुवाहाटी में  खेला गया. चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मैदान पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजी मरुभूमि के राजाओं के हाथ लगी. देश के पश्चिमी और दक्षिणी कोने की दो टीमों में इस मैच के लिए जिस एक खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा फैंस आए, उनमें संभवतः एमएस धोनी (MS Dhoni) सबसे ऊपर होंगे. उन्होंने इस मैच में विकेट के पीछे तो बेहतरीन योगदान दिया, लेकिन बल्लेबाजी में उनका बल्ला नहीं बोल सका. चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी. क्रीज पर थे महेंद्र सिंह धोनी, जिनसे फैंस को हमेशा चमत्कार की उम्मीद रहती है, लेकिन एक और निराशा ने दर्शकों का दिल तोड़ दिया.  

CSK vs RR मैच के आखिरी ओवर में क्रीज पर धोनी और दूसरी ओर गेंद थामे थे संदीप शर्मा. उन्होंने पहले भी ऐसे दबाव भरे पलों में शानदार गेंदबाजी की है. लेकिन दर्शक तो अपने पुराने धोनी से उम्मीद लगाए बैठे थे. वो फिनिशर धोनी, जिसने भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाया है. पूरा स्टेडियम सांस रोककर इस हाई-वोल्टेज ओवर का गवाह बना. लेकिन 43 वर्षीय धोनी वो करिश्मा नहीं दोहरा सके, जिसकी उनसे उम्मीद थी. 

चेज की शुरुआत हुई, पहली ही गेंद पर संदीप ने धीमी बाउंसर डाली, जो धोनी के सिर के ऊपर से निकल गई और वाइड करार दी गई. CSK के लिए यह अच्छी शुरुआत थी, क्योंकि अब 20 के बजाय 19 रन की जरूरत थी. लेकिन अगली ही गेंद पर मैच ने नाटकीय मोड़ ले लिया. संदीप ने लो फुल टॉस फेंकी, जिसे धोनी ने डीप मिडविकेट की ओर खेला, लेकिन वहां शिमरोन हेटमायर ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया. पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया, और CSK के फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था. धोनी 16 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए और CSK की उम्मीदों को करारा झटका लगा.

अब बल्लेबाज थे जेमी ओवरटन, जिन्हें पहली ही गेंद (19.2) पर सिर्फ एक रन मिला. अगली गेंद पर जडेजा ने भी केवल एक रन लिया. अब CSK को आखिरी तीन गेंदों में 17 रन चाहिए थे. चौथी गेंद पर धोनी की जगह आए ओवरटन ने संदीप की फुलर गेंद को उठाकर मिडऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया, जिससे एक बार फिर उम्मीद जगी. 

लेकिन संदीप ने इसके बाद पांचवीं गेंद बेहद चतुराई से धीमी बाउंसर डाली, जिस पर ओवरटन केवल दो रन ही ले सके. अब आखिरी गेंद पर 8 रन की जरूरत थी, लेकिन संदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर एक सटीक लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर ओवरटन सिर्फ दो रन ही ले सके. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

यह मुकाबला एक बार फिर 2023 के उस मैच की याद दिला गया, जब चेपॉक में इसी तरह के हालात थे और संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी और जडेजा के होते हुए राजस्थान को 3 रन से जीत दिलाई थी. इस बार भी कहानी कुछ वैसी ही रही. बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले धोनी से चमत्कार की उम्मीद लगाए दर्शक और अधीर होते फैंस के लिए अब वो गोल्डेन एज वाले धोनी कहीं दूर जा चुके-से लगते हैं.

पिछले मैच में भी वे 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन फैंस बस उनकी एक झलक मैदान पर देखने से ही खुश हो जाते हैं. एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाए कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं. लेकिन कब तक…चेन्नई का अगला मैच 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा.

मेरी गलती थी, भगवान नहीं हूं… 17 साल बाद भी पछता रहे हरभजन सिंह, जिससे विश्व क्रिकेट में मची थी खलबली

KKR vs MI Pitch Report: दो हार के बाद घर लौटी मुंबई, कोलकाता से होगा सामना, देखें पिच रिपोर्ट

बैसाखियों के सहारे मैदान पर द्रविड़, भागे-भागे आए धोनी, भावुक लम्हे ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >