‘100 पर्सेंट मजा आ रहा’, इस बदले हुए नियम से प्रसन्न हैं सिराज, कहा: मैंने स्टंप्स पर…

IPL 2025 Mohammad Siraj on Changed Rule: आईपीएल 2025 में मोहम्मद सिराज ने SRH के खिलाफ हैदराबाद में 4 विकेट लेकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए सिराज ने IPL में 100 विकेट भी पूरे किए. इस मुकाबले में उनके माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे. सिराज ने लार के बदले नियम को गेंदबाजों के लिए फायदेमंद बताया.

IPL 2025 Mohammad Siraj on Changed Rule: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही घर में पस्त कर दिया. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में सिराज ने 4 विकेट लेकर SRH की पारी को तहस नहस कर दिया. खास बात यह रही कि सिराज ने यह शानदार प्रदर्शन अपने घरेलू मैदान पर किया, जहां उनके माता पिता भी मैच देखने आए. इस मैच में सिराज ने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट भी पूरे किए. इस धमाकेदार प्रदर्शन के पीछे सिराज ने आईपीएल के इस बदले हुए नियम को भी खूब सराहा. 

मैच के बाद सिराज ने गेंद पर लार के इस्तेमाल को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह इस नियम में बदलाव का “100 प्रतिशत” लुत्फ उठा रहे हैं. कोविड-19 के बाद गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसे इस सीजन से हटाया गया है. सिराज ने कहा, “जब लार नहीं होती तो गेंद आसानी से बल्ले पर आ जाती है, लेकिन अब स्विंग और मूवमेंट मिलने से एलबीडब्ल्यू और बोल्ड के ज्यादा मौके बनते हैं. विकेट धीमा था, इसलिए मैंने स्टंप्स पर अटैक करने की रणनीति अपनाई.” Mohammad Siraj on Saliva Rule Revoked.

सिराज की घातक गेंदबाजी ने ढहाई SRH की पारी

सिराज ने ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह जैसे अहम विकेट लेकर SRH की कमर तोड़ दी. उन्होंने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट झटके. इस प्रदर्शन के साथ उनके नाम अब 97 आईपीएल मैचों में 102 विकेट हो चुके हैं. इस सीजन की बात करें तो सिराज ने अब तक 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.

GT vs SRH मैच का हाल

वहीं अगर मैच की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. SRH की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही हेड, अभिषेक और ईशान किशन आउट हो गए. इसके बाद नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. अंत में कप्तान पैट कमिंस ने नौ गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम किसी तरह 152/8 का स्कोर खड़ा कर पाई. गुजरात की ओर से सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2/25 और साई किशोर ने 2/24 के आंकड़े के साथ शानदार गेंदबाजी की और SRH को बड़े स्कोर से दूर रखा. 

दूसरी पारी में गुजरात ने भी शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए. 16 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन और जोस बटलर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन फिर शुभमन गिल का साथ देने उतरे वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की साझेदारी करते हुए सारा दबाव खत्म कर दिया. अंत में रदरफोर्ड ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 16.4 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इस जीत के साथ GT ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए दूसरा स्थान पक्का कर लिया है.

सिराज ने ढहाई SRH की पारी, कातिलाना गेंदबाजी से बुमराह और जहीर खान की लिस्ट में हुए शुमार

शुभमन गिल नहीं हार्दिक पांड्या को भारत का अगला व्हाइट बॉल कप्तान होना चाहिए: कपिल देव, गिनाईं वजहें

Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >