सिराज ने ढहाई SRH की पारी, कातिलाना गेंदबाजी से बुमराह और जहीर खान की लिस्ट में हुए शुमार

IPL 2025 GT vs SRH: मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लीग के टॉप भारतीय तेज गेंदबाजों में जगह बना ली है. उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हैदराबाद में खेले गए GT vs SRH मैच में हासिल की, जो उनका होमग्राउंड भी है. सिराज ऐसा करने वाले 12वें भारतीय पेसर बने हैं और अब बुमराह और जहीर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

IPL 2025 GT vs SRH: मोहम्मद सिराज अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं. उन्होंने गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में आईपीएल करियर का 100वां विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. सिराज ऐसा करने वाले 12वें भारतीय पेसर बन गए हैं. खास बात ये रही कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने होमग्राउंड हैदराबाद में हासिल की. 100 विकेट हासिल कर सिराज जहीर खान और जसप्रीत बुमराह की सूची में शामिल हो गए हैं. Mohammad Siraj joins Zaheer Khan and Jasprit Bumrah in Elite List.

GT के लिए खेलते हुए सिराज ने पावरप्ले में कहर-सा बरपा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक ओपनिंग जोड़ी ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा. हेड को उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट की ओर फ्लिक करने की कोशिश में साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट कराया. फिर तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राहुल तेवतिया ने बाउंड्री लाइन पर लपक लिया.

सिराज यहीं नहीं रुके. उन्होंने डेथ ओवर्स में भी दो अहम विकेट अपने नाम किए. पहले अनिकेत वर्मा को आउट किया और फिर सिमरजीत सिंह को तेज गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इस तरह सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार (183 विकेट) सबसे ऊपर हैं, जो फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. सिराज इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और वह भारतीय टीम में वापसी की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा गया था और वह 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा भी नहीं थे. लेकिन मैदान से थोड़े समय की दूरी ने शायद उन्हें नई ऊर्जा दी है, और अब वह एक बार फिर विकेटों के बीच अपनी लय में लौट आए हैं.

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंडियन पेसर्स

रैंकखिलाड़ी विकेटमैच
1भुवनेश्वर कुमार183178
2जसप्रीत बुमराह165133
3उमेश यादव144148
4संदीप शर्मा141131
5हर्षल पटेल139110
6मोहित शर्मा133115
7मोहम्मद शमी130115
8आशीष नेहरा10688
9विनय कुमार105105
10जहीर खान102100
11मोहम्मद सिराज10297

IPL 2025 GT vs SRH मैच का हाल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के दोनों तूफानी ओपनर ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पावरप्ले में ही आउट हो गए, जिससे पूरी बल्लेबाजी दबाव में आ गई. हालांकि, नीतीश कुमार रेड्डी ने एक छोर संभालने की कोशिश जरूर की और कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन रन गति को बढ़ाने के चक्कर में वह भी 31 रन बनाकर आउट हो गए. बाकी बल्लेबाज भी खास कमाल नहीं कर सके और टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 152 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 16 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन शुभमन गिल के 61 रन और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेलते हुए टीम को 16.4 ओवर में जीत दिला दी. 

शुभमन गिल नहीं हार्दिक पांड्या को भारत का अगला व्हाइट बॉल कप्तान होना चाहिए: कपिल देव, गिनाईं वजहें

जॉन सीना बने विराट कोहली, उंगली में ‘करोड़ों’ की अंगूठी पहन दिखाया नया अंदाज, मस्ती भरे डांस का देखें Video

Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >