जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उखड़ा क्लासेन का स्टंप, मां के साथ बैठे बेटे अंगद का सेलीब्रेशन वायरल, Video

IPL 2025 MI vs SRH Son Angad Reaction on Jasprit Bumrah Bowling: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. मुंबई के लिए विल जैक्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए और 36 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर सबसे किफायती गेंदबाजी की और क्लासेन का अहम विकेट लिया. बुमराह के इस विकेट पर स्टेडियम में मौजूद उनके बेटे और पत्नी ने खास अंदाज में जश्न मनाया.

IPL 2025 MI vs SRH Son Angad Reaction on Jasprit Bumrah Bowling: आईपीएल 2025 सीजन का 33वां मुकाबला कई लम्हों का यादगार बना. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में एमआई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई की ओर से विल जैक्स ने ऑलराउंड खेल  दिखाया. उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ 36 रन भी बनाए. इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने काफी समझदारीपूर्ण खेल दिखाया. पिच धीमी होने के कारण लंबे-लंबे हिट मारने वाले एसआरएच के बल्लेबाज भी संघर्ष करते दिखे. वहीं इस मैच में बुमराह सबसे इकनॉमिकल रहे. उन्होंने 4 ओवर में केवल 21 रन देकर 1 विकेट लिया. हालांकि उनका एकमात्र विकेट उनके परिवार के लिए बेहद अहम रहा.   

जसप्रीत बुमराह ने तेज तर्रार पारी की ओर बढ़ रहे हेनरिच क्लासेन को सीधा क्लीन बोल्ड कर दिया. क्लासेन ने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। लेकिन बुमराह ने उन्हें एक बेहतरीन यॉर्कर फेंकी, जिसका क्लासेन के पास कोई जवाब नहीं था और गेंद ने ऑफ स्टंप को उड़ा दिया. इस विकेट के बाद बुमराह ने स्टैंड्स में बैठे अपने बेटे की ओर उंगली से इशारा करते हुए जश्न मनाया. वहीं मां संजना गणेशन ने बेटे अंगद का हाथ उठाकर सेलीब्रेट किया.

बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर एक विकेट लिया। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला इसलिए किया क्योंकि बाद में ओस गिरने की संभावना थी। उन्होंने कहा, “हम पिछले कुछ दिनों की प्रगति से काफी उत्साहित हैं और अपने सभी बल्लेबाजों का समर्थन कर रहे हैं। बुमराह पूरी तरह फिट हैं, अगर वो 100% नहीं होते तो मैदान पर नहीं होते।”

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शुरुआत से ही SRH के बल्लेबाजों पर लगाम कस दी। विल जैक्स ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह (1/21), ट्रेंट बोल्ट (1/29), और हार्दिक पांड्या (1/42) ने भी अहम योगदान दिया। हालांकि पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करने वाली SRH इस बार जूझती नजर आई और अपेक्षाकृत कम स्कोर 162/5 तक ही पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन एकबार फिर उनका बल्ला 16 गेंद पर 26 रन का ही योगदान दे सका. मुंबई की ओर से कोई बड़ी पारी तो नहीं आई, लेकिन सभी बल्लेबाजों के योगदान की बदौलत एमआई ने 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है

भारत में होगा वर्ल्डकप, पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई, क्या इंडिया खेलने आएगी पाक टीम! जानें अपडेट

18 साल का हुआ IPL, जानें अब तक किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और किसने झटके सर्वाधिक विकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >