SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है

IPL 2025 MI vs SRH, Hardik Pandya Statement post match: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/5 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद टीम की गेंदबाजी की तारीफ की और ऑलराउंडर विल जैक्स के प्रदर्शन को जीत का अहम कारण बताया. जैक्स ने दो विकेट लेने के साथ-साथ 36 रन की तेज पारी भी खेली.

IPL 2025 MI vs SRH, Hardik Pandya Statement post match: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीते, हालांकि उनके 6 विकेट गिर गए. सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और ऑलराउंडर विल जैक्स की शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. उन्होंने ब्लू एंड गोल्ड फ्रेंचाइजी को सीजन की तीसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Mumbai Indians vs SunRisers Hyderabad.

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को SRH के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज करने में जैक्स ने दो अहम विकेट लिए और 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली.  मैच के बाद प्रेजेंटेशन में हार्दिक ने कहा, “हमने बहुत ही स्मार्ट तरीके से गेंदबाजी की और योजनाओं पर सटीक अमल किया. कुछ गेंदें हिट करना आसान नहीं था. गेंदबाज़ों को श्रेय जाता है कि उन्होंने बल्लेबाजों को अच्छे शॉट खेलने के लिए मजबूर किया. हमने उन्हें दबाव में रखा. पिच पर थोड़ी हरियाली थी, शुरुआत में दीपक (चाहर) के कुछ ओवरों में गेंद अटक रही थी. इसलिए हमने स्पीड में बदलाव का फैसला लिया.”

जैक्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “वो शानदार फील्डर है, जरूरत पड़ने पर अहम ओवर फेंक सकता है. यही कारण है कि वह टीम का हिस्सा है. हम उसका समर्थन करते हैं. मैं उत्साहित हूं और आज यह उसके लिए सफल रहा.” पांड्या ने आगे कहा, “जब हमें 42 गेंदों में 42 रन चाहिए थे, तब हमें लगा कि यह थोड़ा ट्रिकी समय है, हमने दो ओवर आराम से खेलने का सोचा और फिर जैसे ही बाउंड्री आई, दबाव कम हो गया, इसी वजह से आखिरी में हमने तेजी दिखाई.”

MI vs SRH मैच का हाल

मैच की बात करें तो MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. SRH की ओर से अभिषेक शर्मा (28 गेंदों में 40 रन, 7 चौके) और ट्रैविस हेड (29 गेंदों में 28 रन, 3 चौके) ने 59 रन की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद टीम अपनी आक्रामक ब्रांड वाली बल्लेबाजी को बरकरार नहीं रख पाई. हालांकि हेनरिक क्लासेन (28 गेंदों में 37 रन, 3 चौके, 2 छक्के) ने कुछ कोशिश की. SRH ने 20 ओवर में 162/5 रन बनाए, जिसमें विल जैक्स (2/14) और जसप्रीत बुमराह (1/21) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की टॉप ऑर्डर ने तेज शुरुआत दी. रोहित शर्मा (16 गेंदों में 26 रन, 3 छक्के) और रयान रिकेलटन (23 गेंदों में 31 रन, 5 चौके) की पारियों ने MI को 69/2 तक पहुंचा दिया. इसके बाद जैक्स (26 गेंदों में 36 रन, 3 चौके, 2 छक्के) और सूर्यकुमार यादव (15 गेंदों में 26 रन, 2 चौके, 2 छक्के) की 52 रन की साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. हालांकि SRH के गेंदबाज़ों ने अंत में संघर्ष किया, लेकिन तिलक वर्मा (17 गेंदों में नाबाद 21) और मिचेल सैंटनर (0*) ने 11 गेंद शेष रहते MI को चार विकेट से जीत दिला दी.

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस तीन जीत और चार हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है. उसके 6 अंक हैं. जबकि SRH दो जीत और पांच हार के साथ नौवें स्थान पर है. उसके 4 अंक हैं.

भारत में होगा वर्ल्डकप, पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई, क्या इंडिया खेलने आएगी पाक टीम! जानें अपडेट

18 साल का हुआ IPL, जानें अब तक किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और किसने झटके सर्वाधिक विकेट

‘पिच पर गेंद…’ MI के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बोले पैट कमिंस, बताया कहां हो गई चूक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >