कैच लेने में भिड़े कीपर-बॉलर, छूटा तो विराट ने पटकी टोपी, चहक उठीं रितिका सजदेह, देखें रिएक्शंस

IPL 2025: आईपीएल 2025 के आरसीबी बनाम मुंबई मुकाबले में विराट कोहली फील्डिंग के दौरान अपनी टीम की गलती पर भड़क गए. सूर्यकुमार यादव का आसान कैच यश दयाल और जितेश शर्मा के बीच टकराव के चलते छूट गया. कैच छूटने से दोनों खिलाड़ी चोटिल भी हुए और मैदान पर कुछ देर के लिए असहज नजर आए. यह नादानी विराट कोहली को काफी खली, लेकिन रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह इस पर काफी खुश दिखीं. Virat Kohli and Ritika Sajdeh reaction on dropped catch.

IPL 2025, Yash Dayal and Jitesh Sharma dropped catch: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल के 20वें मुकाबले में जबरदस्त रंग देखने को मिले. पहले विराट कोहली और रजत पाटीदार ने धूम धड़ाका मचाया, उसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने आतिश बल्लेबाजी की. हालांकि अंतिम बाजी आरसीबी के हाथ ही आई, जब उन्होंने 2015 के बाद पहली बार वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से पटखनी दी. इस मैच में विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के अलावा मैदान पर फील्डिंग से भी छाए रहे. हालांकि इस मोमेंट पर वे खुद की नहीं बल्कि अपने खिलाड़ियों की नादानियों पर भड़क गए. विराट कोहली अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए जब सूर्यकुमार यादव को आउट करने का सुनहरा मौका गंवा दिया.

यह घटना वानखेड़े स्टेडियम में उस समय घटी जब यश दयाल ने अपने ही ओवर में सूर्यकुमार को धोखा देने के लिए एक धीमी गेंद फेंकी. 12 वें ओवर में सूर्यकुमार ने शॉट मिसटाइम किया और गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई. यह एक आसान कैच होना चाहिए था, दोनों खिलाड़ी कैच लपकने के लिए दौड़े लेकिन न तो किसी ने कॉल की और न ही किसी ने पीछे हटने की कोशिश की, जिससे दोनों आपस में टकरा गए. टक्कर के चलते गेंद यश दयाल के हाथों से निकल गई और एक अहम मौका RCB के हाथ से चला गया. इस टक्कर में जितेश शर्मा के चेहरे पर गेंद लगी तो दयाल के पैर में चोट लगी, जिसके चलते दोनों ही थोड़े समय के लिए असहज नजर आए.

मैदान पर मौजूद विराट कोहली इस चूक से बेहद नाराज दिखे. पूर्व कप्तान गुस्से में चिल्लाए और नाराजगी में अपनी टोपी जमीन पर फेंक दी. उनके हाव-भाव में निराशा साफ नजर आ रही थी. Virat Kohli Reaction on Yash Dayal and Jitesh Sharma dropped catch.

यह नजारा देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए, लेकिन रितिका सजदेह काफी खुश हुईं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, खासकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा. वे पूरे उल्लास के साथ चहकती हुई दिखीं. Ritika Sajdeh reaction on Yash Dayal and Jitesh Sharma dropped catch.

हालांकि RCB के लिए राहत की बात रही कि यह चूक ज्यादा भारी नहीं पड़ी. यश दयाल ने एक बार फि��� उसी तरह की धीमी गेंद से सूर्यकुमार को छकाया और इस बार उनका कैच स्क्वायर लेग पर लियाम लिविंगस्टोन ने लपक लिया. आखिरकार, शानदार गेंदबाजी की बदौलत RCB ने यह रोमांचक मुकाबला 12 रन से जीत लिया. क्रुणाल पांड्या ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और टीम को टूर्नामेंट में चार में तीसरी जीत दिलाई.

आउट होने के बाद गुस्से से आग बबूला कोहली, पटका बल्ला-फेंके ग्ल्वस, जमकर निकाली भड़ास, Video

बस 27 की उम्र में संन्यास, ‘दर्द भरे दिनों’ से जूझते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी की घोषणा, अब कोचिंग और कमेंट्री में दिखाएगा जौहर

जहीर खान बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? खुद बयान देकर मचाई खलबली, बीच IPL कह दी दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >