MI vs RCB मैच में अंतिम ओवर का रोमांच, 6 गेंद और 19 रन की जरूरत, फिर क्रुणाल पांड्या ने ऐसे बदला पूरा मोमेंटम

IPL 2025 MI vs RCB Krunal Pandya Last Over Thriller: सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच वानखेड़े में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. विराट कोहली और रजत पाटीदार की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से RCB ने 221 रन बनाए. मुंबई ने तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की धमाकेदार साझेदारी से वापसी की कोशिश की. लेकिन आखिरी ओवर में चूकी मुंबई और 10 साल बाद वानखेड़े में RCB ने जीत का परचम लहराया, जिसमें क्रुणाल पांड्या के आखिरी ओवर का रोमांच भी जबरदस्त रहा.

IPL 2025 MI vs RCB Krunal Pandya Last Over Thriller: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच सोमवार को एक धमाकेदार मैच देखने को मिला. पिछले 10 साल से जीत के लिए तरस रही विराट कोहली की टीम ने इस सीजन आखिरकार वह किला भेद ही दिया. पहले बल्लेपाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के धुआंधार खेल की बदौलत 221 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज करा दिए. लेकिन कभी हार ने मानने की हिम्मत रखने वाले हार्दिक पांड्या की मुंबई ने भी जज्बे का खेल दिखाया. एक समय पर उनके और तिलक वर्मा की पारी को देखकर लगा कि मैच मुंबई के हाथों में बस जाने ही वाला है, लेकिन ऐन मौके पर हार्दिक पांड्या की एक गलती भारी पड़ गई और मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन यह मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा. Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru.

19.1- मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और गेंद थामी थी स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने. दोनों टीमों के डगआउट में टेंशन साफ झलक रही थी. पहली ही गेंद पर क्रुणाल ने मिच सेंटनर को फुल और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिसे सेंटनर ने जोर से मारा लेकिन ऊंचाई नहीं मिल पाई. डीप मिडविकेट पर तैनात टिम डेविड ने कैच लपक लिया.

19.2- दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बार एक शानदार टैग-टीम कैच देखने को मिला. फिल सॉल्ट ने बाउंड्री के पास हवा में छलांग लगाकर गेंद को हवा में उछाला और टिम डेविड ने गेंद को पकड़ते हुए एक और विकेट गिराया.

19.3- तीसरी गेंद पर क्रुणाल ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ वाइड फेंकी, लेकिन इसके बाद शॉर्ट गेंद पर बोल्ट ने केवल एक रन लिया. अब यहां से मुंबई को 3 तीन गेंद पर 17 रनों की जरूरत थी.

19.4- फिर चौथी गेंद पर नमन धीर ने बल्ला फेंका और गेंद थर्ड मैन के ऊपर से चौके के लिए निकल गई, जिससे एक बार फिर मुकाबला रोमांचक हो गया. तीन छक्के की दरकरार में केवल चौका आया. मैच तो यहीं निकल गया. आखिरी दो गेंदों पर अब 13 रन चाहिए थे.

19.5- पांचवीं गेंद पर नमन ने पिकअप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ताकत नहीं मिल पाई और फाइन लेग पर यश दयाल ने नीचा झुककर शानदार कैच पकड़ा. ये क्रुणाल का चौथा विकेट था और उनकी खुशी देखने लायक थी. कोई रन भी नहीं आया.

19.6- अंतिम गेंद पर बुमराह क्रीज पर आए, लेकिन क्रुणाल ने लेग स्टंप की ओर ड्रिफ्ट करती गेंद डाली, जिस पर बुमराह बल्ला घुमाने से चूक गए और पैड पर गेंद लगी और कोई रन नहीं आया. यहीं पर आरसीबी ने दस साल बाद वानखेड़े में जीत का जश्न मनाया और इतिहास रच दिया.

मुंबई आखिरकार 209 रन ही बना सकी. लेकिन हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच हुई 89 रन की साझेदारी ने आरसीबी का हलक तो सुखा ही दिया था. इस जीत के साथ आरसीबी ने अब तक एक और कमाल किया है. उन्होंने पहले कोलकाता को उनके घर में हराया, इसके बाद चेन्नई को 2008 के बाद पहली बार चेपक में शिकस्त दी और मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में. यानी कुल मिलाकर उनकी पौ बारह ही है. अब आरसीबी पॉइंट्स टेबल में भी तीसरे नंबर पर हनक के साथ खड़ी है. 

MI के खिलाफ जीत से गदगद पाटीदार, किस रणनीति ने दिलाई जीत; किया खुलासा, प्लेयर ऑफ द मैच भी कर दिया डेडीकेट

‘हम फिर से दो…’, RCB के खिलाफ हार के बाद छलका हार्दिक पांड्या का दर्द, इनको बताया कुसूरवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >