सूर्यकुमार के सिर पर लगी गेंद, मैदान पर ही गिरे, पत्नी देविशा हुईं परेशान, वायरल हुआ रिएक्शन

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव प्रसिद्ध कृष्णा की बाउंसर पर चोटिल हो गए. 14वें ओवर की पहली गेंद उनके हेलमेट से टकराई, जिससे वह तुरंत असहज महसूस करने लगे. फिजियो के निरीक्षण के बाद उन्हें फिट घोषित किया गया और उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. Surya Kumar Yadav Hit on Helmet.

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को चोटिल हो गए. सूर्या शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन तभी एक गेंद उनके हेलमेट से टकरा गई. गेंद इतनी तेज थी कि सूर्या तुरंत ही मैदान पर लेट गए. यह घटना MI की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हुई, जब प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट-पिच गेंद सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर लगी. सूर्या ने तुरंत अपना हेलमेट पकड़ लिया और असहज महसूस करने लगा. हालांकि, कुछ देर रुकने और MI के फिजियो के निरीक्षण करने के बाद, सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी जारी रखने के लिए फिट माना गया और उन्होंने बल्लेबाजी करनी शुरू की. Surya Kumar Yadav Hit on Helmet.

यह थोड़ा डरावना दृश्य था, क्योंकि सूर्या बार बार अपने सिर के पिछले हिस्से को छू रहे थे. लेकिन फिजियो ने उन्हें फिट घोषित किया. हालांकि इसी दौरान जैसे ही सूर्या जमीन पर गिरे, कैमरा स्काई की पत्नी देविशा शेट्टी पर गया, जो स्टैंड में मौजूद थीं. वह सूर्या के लिए परेशान और चिंतित थीं. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि सूर्या की पारी और ज्यादा देर तक नहीं चली और वे इसके बाद तुरंत ही आउट हो गए. Surya Kumar wife Devisha Shetty reaction on Helmet incident.

सूर्या ने 28 गेंद पर 48 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 4 छक्के लगाए, वे जब तक मैदान पर थे, मुंबई की जीत की आस थी, लेकिन उनके आउट होते ही माहौल बदल गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मैच में गुजरात ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. उन्होंने एमआई को 36 रन से शिकस्त दी. Mumbai Indians vs Gujrat Titans.

IPL 2025 MI vs GT: हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बैन से वापसी करते हुए कप्तानी का भार संभाला. लेकिन वे भी टीम को पहली जीत नहीं दिला सके. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरे एमआई के गेंदबाजों को शुरुआती सफलता नहीं मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने साई सुदर्शन (63) और जोस बटलर (39) की पारियों के दम पर 196/8 का स्कोर खड़ा किया. शुभमन गिल (38) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन अंतिम ओवरों में तेज गिरावट के कारण टीम 200 के पार नहीं पहुंच सकी. मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या (2/29) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू ने भी एक-एक विकेट लिया. GT vs MI.

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही, जहां रोहित शर्मा (8) और रेयान रिकेल्टन (6) जल्दी आउट हो गए. तिलक वर्मा (39) और सूर्यकुमार यादव (48) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा (2/18) और मोहम्मद सिराज (2/34) की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई 160/6 तक ही पहुंच सकी. हार्दिक (11) भी कुछ खास नहीं कर सके, जबकि अंत में नमन धीर (18*) और मिशेल सेंटनर (18*) नाबाद रहे. जीटी की सधी हुई गेंदबाजी ने मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया और उन्हें लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी.

हार्दिक पांड्या-साई किशोर के बीच बवाल, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव, स्पिनर ने खोला राज क्यों हुआ मामला

मुंबई की करारी हार का जिम्मेदार कौन? हार्दिक पांड्या ने बताया, कहां हुई गलती, कैसे फिसला मैच

रोहित शर्मा फिर हुए फेल तो फैंस करने लगे संन्यास की मांग, अब क्या करेंगे पूर्व कप्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >