हार्दिक-सूर्या और चहर का ब्लंडर मुंबई को पड़ा भारी, आखिरी गेंद पर गलती से जीता गुजरात, Video

Last Ball Mishap MI vs GT IPL 2025: आईपीएल 2025 के मुंबई बनाम गुजरात मुकाबले की अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या की बड़ी चूक से गुजरात को जीत मिल गई. बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मैच में राहुल तेवतिया और कोएट्जी ने आखिरी ओवर में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई.

Last Ball Mishap MI vs GT IPL 2025: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित मैच डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) मेथड की वजह से सुपर ओवर में चला गया. जहां गुजरात को जीत के लिए जीत के लिए अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी. बैटिंग पर थे, राहुल तेवतिया और जेराल्ड कोएट्जी, दोनों ही बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए अंतिम गेंद पर जीत दिलाई. हालांकि मैच की अंतिम गेंद पर हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव से मैच की अंतिम गेंद पर बड़ी चूक हो गई, जिसका फायदा उठाकर गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबला जीत लिया. 

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में अंतिम ओवर में राहुल तेवतिया ने दीपक चाहर की पहली गेंद पर चौका मारा और जेराल्ड कोएट्जी ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद नो-बॉल हो गई. हालांकि चाहर ने कोएट्जी को आउट कर दिया. आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 1 रन चाहिए था और क्रीज पर थे अरशद खान. अरशद ने दीपक चाहर की गेंद मिड-ऑफ की ओर खेली और रन के लिए दौड़ पड़े. हार्दिक पांड्या ने गेंद जल्दी पकड़ी, लेकिन उनका थ्रो स्टंप्स से चूक गया और चाहर भी रन आउट करने के लिए स्टंप्स के पास मौजूद नहीं थे. रीप्ले में दिखा कि सूर्यकुमार यादव को स्टंप्स के पास पहुंचने का मौका नहीं मिला और अगर थ्रो डायरेक्ट हिट होता, तो अरशद क्रीज से काफी दूर होते. हालांकि दोनों ने दौड़कर रन पूरा कर लिया और शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा लिया. (Last Ball Mishap by Hardik Pandya, Deepak Chahar and Suryakumar Yadav)

मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत साधारण रही और जब पहली बार बारिश आई तो टीम डीएलएस के अनुसार आगे थी, लेकिन जब दूसरी बार बारिश आई, तो गुजरात का स्कोर था 18 ओवर में 132/6 और उसे 12 गेंदों में 24 रन चाहिए थे. ब्रेक के बाद लक्ष्य संशोधित कर 147 कर दिया गया और जब 12:30 बजे खेल फिर शुरू हुआ, तब आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, जिसे गुजरात ने हासिल कर लिया. 

गुजरात टाइटंस ने दो बार बारिश की रुकावट और मुंबई इंडियंस की जोरदार टक्कर के बावजूद डीएलएस (DLS) नियम के तहत रोमांचक तीन विकेट से जीत दर्ज की और आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. गुजरात के अब 16 अंक हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बराबर हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.79 बनाम +0.48) के चलते वे तालिका में पहले स्थान पर हैं. वहीं मुंबई इंडियंस इस हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गया है. 

ऋषभ पंत नहीं, इन्हें IPL 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी होना चाहिए, आकाश चोपड़ा ने बताया

‘यहां से मैचों को प्लेऑफ..,’ MI की हार के बाद कोच माहेला जयवर्धने का बड़ा बयान

धर्मो….हिंद की सेना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वीरेंद्र सहवाग समेत क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया, संजीव गोएनका ने भी कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >