मलाइका अरोड़ा और संगकारा दिखे एक साथ, डेटिंग की उड़ीं खबरें, CSK vs RR मैच की वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका

IPL 2025: मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, फिर चाहे वो रैंप वॉक हो, जिम, इवेंट या पार्टी में जाना. रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए चीयर करते हुए उनकी मौजूदगी ने खास ध्यान खींचा.

IPL 2025: बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल. उनकी हर गतिविधि पर फैंस और मीडिया की नजरें टिकी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, फिर चाहे वो रैंप वॉक कर रही हों, जिम जा रही हों, किसी इवेंट में शामिल हो रही हों या फिर पार्टी में शिरकत कर रही हों. मलाइका बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पैपराजी की पसंदीदा हस्तियों में से एक हैं. रविवार को उन्हें गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए चीयर करते हुए देखा गया. लेकिन ये आम सीन नहीं था.  

यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. हालांकि, इस दौरान जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी, जहां वे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मुख्य कोच कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) के बगल में बैठी थीं. राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने मलाइका क्रिकेट के बुखार में पूरी तरह से डूबी हुई दिखीं. उनकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई. लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. 

एक नेटिजन ने लिखा, “मलाइका अरोड़ा संगकारा को डेट कर रही हैं? अब यह एक छलांग है.

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “मलाइका अरोड़ा कुमार संगकारा के साथ बैठी हैं. कुछ पक रहा है? मुझे उनके और आरआर (राजस्थान रॉयल्स) के बीच कोई संबंध नहीं दिखता.” Malaika Arora sitting with Kumar Sangakkara.

एक अन्य यूजर ने कहा, “ये मलाइका अरोड़ा आरआर के डगआउट में क्यों बैठी हैं?? वो भी संगा के साथ.” Malaika Arora and Kumar Sangakkara.

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा और कुमार संगकारा की साथ मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दे दी है. गुवाहाटी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए चीयर करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां क्रिकेटरों को डेट कर चुकी हैं, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई है. मलाइका की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है, उन्होंने 19 साल की शादी के बाद 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया और फिर अर्जुन कपूर को डेट किया. 2024 के अंत में दोनों के अलग होने की खबरें आईं, हालांकि मलाइका ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

वहीं मैच की बात करें तो रविवार को गुवाहाटी में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश राणा के 86 रनों की बदौलत रॉयल्स ने 182 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे. इसके जवाब में चेन्नई अंतिम ओवर तक केवल 176 रन ही बना पाई. भले ही सीएसके को हार मिली हो, लेकिन बेहतर रनरेट के कारण वह अब भी आरआर से पॉइंट्स टेबल में ऊपर ही है. 

उम्मीदें तो धोनी से थीं, लेकिन अब वो बात नहीं! राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में ऐसे हारी CSK

मेरी गलती थी, भगवान नहीं हूं… 17 साल बाद भी पछता रहे हरभजन सिंह, जिससे विश्व क्रिकेट में मची थी खलबली

धोनी के आउट होते ही छा गई फैन गर्ल, दिलकश रिएक्शन पर इंटरनेट झूम उठा, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >