‘वर्षों से जो…’, एलिमिनेटर जीत के बाद कोच जयवर्धने ने बताई MI की ताकत, इस वजह से मिलती है बार-बार जीत

IPL 2025 Mahela Jayawardene on Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि टीम में वर्षों से बनी जीत की संस्कृति दबाव वाले मैचों में सफलता की कुंजी रही है. उन्होंने माना कि यही मानसिकता बड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है.

IPL 2025 Mahela Jayawardene on Mumbai Indians: पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम ने शुक्रवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हरा दिया. दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया जहां उसका सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने का मानना है कि उनकी टीम ने अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ वर्षों से जो जीत की संस्कृति बनाई है, उससे उन्हें दबाव की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है. जयवर्धने ने बड़े मैचों में टीम के अच्छे प्रदर्शन के संदर्भ में कहा कि जीत की संस्कृति बनाए रखने से उन्हें काफी मदद मिलती है.

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब आपके पास जीतने की संस्कृति होती है, तो उसी चीज को आगे बढ़ाने की कोशिश करना आसान होता है. यहां तक ​​कि जब आपको नई टीम मिलती है तब भी हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो काफी अनुभव रखते हैं.’’ जयवर्धने ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह सहित टीम के मुख्य खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इसलिए, हमारी बातचीत, रणनीति और सब कुछ इस बारे में है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं. ये खिलाड़ी वर्षों से टीम के विजयी अभियान का हिस्सा रहे हैं.’’

जयवर्धने ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी जीत के बारे में सब कुछ जानते हैं और वे टीम में शामिल होने वाले युवाओं में भी यही भावना भरने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा, ‘जीत की मानसिकता सीनियर खिलाड़ियों और चैंपियन टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों से आती है. इससे उन्हें मदद मिलती है और मेरा काम नए खिलाड़ियों को उस संस्कृति में ढालना होता है.’’ श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ नीलामी के बाद हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी जुड़े थे. हमने उन्हें टीम संस्कृति से अवगत कराया और उन्हें बताया कि हम किस तरह से काम करते हैं और कैसे आगे बढ़ते हैं.’’

IPL 2025 GT vs MI: एलिमिनेटर मैच का हाल कैसा था

एलिमिनेटर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (81 रन) और जॉनी बेयरस्टो (47 रन) की बदौलत तेज तर्रार शुरुआत की. अंत में हार्दिक पांड्या के 9 गेंद पर 22 रन की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल फेल रहे. हालांकि साई सुदर्शन ने फिर एक बार शानदार 80 रन बनाए. उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (48) के साथ 84 रन की साझेदारी की. 

लेकिन 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंद के सामने वाशिंगट के विकेट के बाद गुजरात की पारी गिरना शुरू हो गई. 15वें ओवर में ग्लीसन ने साई सुदर्शन का विकेट हासिल कर लिया. अंतिम ओवर में गुजरात को 24 रन की जरूरत थी, लेकिन उस ओवर में मात्र 4 रन बने और गुजरात की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन ही बना सकी. इस जीत से मुंबई ने क्वालिफायर-2 का रास्ता साफ कर लिया, जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. इस मैच में विजेता टीम फाइनल में आरसीबी का सामना करेगी. 

IPL 2025 Qualifier-2: आर-पार की लड़ाई में MI vs PBKS, फाइनल की रेस में दोनों में से किसका पलड़ा है भारी?

GT की हार पर आशीष नेहरा के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, शुभमन गिल की बहन भी हुईं इमोशनल, वीडियो

कंफ्यूज नहीं कर रहे थे रोहित, मुंबई इंडियंस में आ गया ‘जितेंद्र भटावडेकर, फ्रेंचाइजी ने खुद साझा की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >