प्रार्थना रंग लाई! खिलाड़ियों के साथ संजीव गोएनका भी लगे थे, इस खिलाड़ी के आउट होने पर किया कुछ ऐसा

IPL 2025 Sanjiv Goenka Prayer: आईपीएल 2025 में 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. इस मैच में ऋषभ पंत बल्ले से भले ही फ्लॉप रहे, लेकिन टीम की जीत से उन्हें राहत मिली. एक समय सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की बल्लेबाजी ने मुंबई को जीत के करीब ला दिया था. उसी दौरान कैमरे पर मालिक संजीव गोयनका को प्रार्थना करते देखा गया, और उनकी दुआ जैसे कबूल हो गई और एलएसजी ने मुकाबला जीत लिया.

IPL 2025 Sanjiv Goenka Prayer: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 अप्रैल को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 12 रन से अपने नाम किया. इस मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत  ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया, लेकिन मैच जीतने के बाद उन्होंने जरूर राहत की सांस ली. हालांकि एक समय ऐसा आया जब लगा कि मुंबई लक्ष्य के नजदीक पहुंचने वाला है, लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों ने उन्हें मैत में वापसी करवाई. सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की बल्लेबाजी देखकर लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोएनका भी थोड़े परेशान दिखे, मैच के दौरान ही कैमरे पर उन्हें हाथ में कुछ कागजनुमा चीज लेकर प्रार्थना करते हुए देखा गया. इसके बाद ऐसा लगा जैसे मानो उनकी दुआ कबूल हो गई हो, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई को हरा दिया.

सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए. उन्होंने नमन धीर के साथ थोड़ी धीमी शुरुआत की. लेकिन इसके बाद मिस्टर 360 डिग्री पूरी तरह अपनी लय में आ गए. 87 रन के स्कोर पर धीर के आउट होने के बावजूद सूर्या मानने वाले नहीं थे. उन्होंने केवल 43 गेंद पर ही 9 चौके और 1 छक्के की सहायता से 63 रन ठोक दिए. ऐसा लगा कि वे मुंबई को जीत दिलाकर ही लौटेंगे, लेकिन आवेश खान की गेंद पर सूर्या की किस्मत ने धोखा दे दिया. Sanjiv Goenka Praying during LSG vs MI match.

मुंबई इंडियंस दबाव में रन रेट को बनाए रखने की कोशिश कर रही थी. 17वें ओवर की पहली गेंद आवेश की ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को सूर्यकुमार यादव ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेलने का प्रयास किया. वह शॉट खेलने के दौरान थोड़ा ज्यादा आगे बढ़ गए और उनका संतुलन बिगड़ गया. इस वजह से गेंद को पूरी तरह कंट्रोल नहीं कर पाए. मैदान पर मौजूद अब्दुल समद, ने अपने दाईं ओर दौड़ लगाई और शानदार अंदाज में गेंद को लपक लिया. 

जैसे ही यह कैच पकड़ा गया, कैमरे की नजर लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर गई. उन्होंने अपनी पैंट की जेब से एक सफेद कागज निकाला और उसे अपनी आंखों के सामने रख लिया, मानो यह उनकी “किस्मत की चिट्ठी” हो. इस लम्हे ने दर्शकों का ध्यान खींचा. ऐसा लगा कि उन्होंने कोई मन्नत मांगी हो. सूर्या के आउट होते ही उनके तनाव भरे चेहरे पर भी मुस्कान लौटी. इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने गोएनका की प्रार्थना को मैच के मोमेंट्स से जोड़कर मजेदार कमेंट किए.

पहले भी ऐसा कर चुके हैं डॉ. गोएनका

हालांकि स���जीव गोएनका इससे पहले भी ऐसा करते देखे गए थे. 2023 में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही मैच में लखनऊ द्वारा दिए गए 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 167/5 के स्कोर तक पहुंच गई थी और आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी. कप्तान क्रुणाल पंड्या ने यह जिम्मेदारी तेज गेंदबाज मोसिन खान को सौंपी. जबरदस्त दबाव के बीच मोसिन ने टिम डेविड और कैमरून ग्रीन के खिलाफ पहली पांच गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिए.

जैसे ही मोसिन खान टिम डेविड को आखिरी गेंद डालने वाले थे, कैमरा संजीव गोयनका की ओर घूम गया, जहां उन्हें हाथ में एक तस्वीर लेकर झुककर प्रार्थना करते हुए देखा गया, मानो टीम के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांग रहे हों. आखिरकार, मोसिन ने आखिरी गेंद पर सिर्फ दो रन दिए और लखनऊ ने यह मुकाबला सात रन बचाते हुए जीत लिया था.

IPL 2025 LSG vs MI मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 191 रन ही बना सका. इस मैच में लखनऊ ने बल्लेबाजी के बाद दिग्वेश राठी और शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीता. इसके साथ लखनऊ ने 4 मैचों में 2 जीत  प्वाइंट्स टेबल में भी ऊंचाई पकड़ते हुए 6वां स्थान कब्जा लिया है, जबकि मुंबई 4 मैचों में 3 हार के बाद 7वें नंबर पर है. 

आखिरी ओवर नहीं, लॉर्ड शार्दुल का ये ओवर रहा टर्निंग प्वाइंट, ताकते रह गए हार्दिक और तिलक वर्मा

इस दिग्गज गेंदबाज की तरह बनना चाहते हैं दिग्वेश राठी, धमाकेदार परफार्मेंस के बाद बताया अपना आइडल

सजा के बाद भी नहीं सुधरे राठी, फिर वही विवादित सेलीब्रेशन, क्या फिर लगेगा जुर्माना?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >