‘पांड्या भवन’ में आई 9वीं IPL ट्रॉफी, क्रुणाल ने रचा इतिहास, ऐसी उपलब्धि वाले बने एकमात्र खिलाड़ी

IPL 2025 Final Krunal Pandya Record: आईपीएल 2025 फाइनल में क्रुणाल पंड्या की घातक गेंदबाज़ी ने आरसीबी को पहली ट्रॉफी दिलाई. मैच विनिंग प्रदर्शन के बाद उन्होंने हार्दिक को फोन कर याद दिलाया कि पांड्या परिवार के नाम अब 11 साल में 9 आईपीएल खिताब हैं। इसके साथ ही क्रुणाल ने इस फाइनल मैच में एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

IPL 2025 Final Krunal Pandya Record: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए असली मैच विनर क्रुणाल पंड्या साबित हुए. उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स की कमर तोड़ दी और अपनी टीम को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल मुकाबले में 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट लेने वाले क्रुणाल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने छोटे भाई हार्दिक पंड्या को फोन कर यह याद दिलाया कि अब पंड्या परिवार के पास 11 वर्षों में कुल 9 आईपीएल ट्रॉफियां हैं.

आरसीबी ने 5.75 करोड़ रुपये में क्रुणाल को अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने उसका पूरा भुगतान किया. फाइनल में अपने अनुभव और रणनीति का पूरा इस्तेमाल करते हुए साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में वह कितने उपयोगी खिलाड़ी हैं. उन्होंने खास तौर पर प्रभसिमरन सिंह (26) और जोश इंग्लिस (39) के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर पंजाब की रनचेज की उम्मीदों को गहरा झटका दिया. लक्ष्य था 191 रनों का और क्रुणाल ने उस पर पानी फेर दिया. वे फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. 

क्रुणाल पांड्या ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

क्रुणाल पांड्या आईपीएल इतिहास में दो फाइनल मुकाबलों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा साल 2017 में मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के फाइनल में किया था और अब 2025 के फाइनल में आरसीबी की ओर से दोहराया. इसके साथ ही क्रुणाल अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने चार या उससे अधिक आईपीएल फाइनल जीते हैं. इस सूची में शीर्ष पर रोहित शर्मा और अंबाती रायडू हैं, जिनके नाम 6-6 फाइनल जीतें दर्ज हैं. उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 5-5 बार खिताब जीता है. वहीं रविंद्र जडेजा, लसिथ मलिंगा और अब क्रुणाल पांड्या के नाम 4-4 बार आईपीएल फाइनल जीतने का गौरव है.

अब पांड्या भवन में 9 आईपीएल ट्रॉफी हो गईं

इस सीजन में क्रुणाल ने 15 मैचों में 19.52 की औसत से 17 विकेट चटकाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/41 रहा. आरसीबी की ऐतिहासिक जीत में क्रुणाल का यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. फाइनल मैच के बाद अपनी बातचीत में क्रुणाल ने कहा, “जब मैंने आरसीबी जॉइन किया था, तब ही कह दिया था कि मैं ट्रॉफी जीतने आया हूं. अब साढ़े तीन महीने बाद गर्व है कि मैंने वही किया जो पहले दिन कहा था. पिछले 10 सालों में मेरी यह चौथी आईपीएल ट्रॉफी है. मैंने हार्दिक से भी कहा कि हमारे घर में अब 11 साल में 9 आईपीएल ट्रॉफियां हो गई हैं.”

मैच के दौरान क्या रणनीति रही?

अपनी सफलता का राज बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजों की गति को भांप कर गेंद की रफ्तार में विविधता लाई. उन्होंने महसूस किया कि पिच पर धीमी गेंदें ज्यादा असरदार हो सकती हैं, लेकिन टी20 जैसे फॉर्मेट में यह जोखिम भरा होता है क्योंकि गलती की गुंजाइश बेहद कम होती है. क्रुणाल ने कहा “मैंने अपने आप को भरोसा दिया और सोचा कि अगर मैं गति में बदलाव कर सका और गेंदों को धीमा रखूं, तो मौके बना सकता हूं. मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है परिस्थिति को समझना और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा करना.”

फाइनल मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन का योगदान दिया. इस लक्ष्य के जवाब में पंजाब ने 184 रन ही बना सका. शशांक सिंह पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने अंतिम समय में लड़ाई लड़ी, लेकिन 30 गेंद पर 6 छक्के की पारी में 61 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी जीत दिलाने के लिए नाकाफी रही. 

चैंपियन हैं शशांक! RCB के हलक से खींच ही लिया था मैच, अंतिम 12 गेंद में जरूरी थे 42 रन और पंजाब केवल 6 रन से हारा

अनुष्का के लिए खास, क्योंकि जिस दौर से…, विराट ने पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बताया पीछे का संघर्ष

ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >