मेंटोर क्या होता है? पीटरसन के सवाल पर केएल राहुल का तीखा जवाब, तिलमिला गए केविन! देखें Video

IPL 2025 KL Rahul banter with Kevin Pietersen: आईपीएल 2025 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच टॉप-ऑफ-द-टेबल टक्कर देखने को मिलेगी. मैच से पहले माहौल तब और दिलचस्प हो गया जब केएल राहुल ने मेंटर केविन पीटरसन की मिड-सीजन मालदीव ट्रिप पर मजाकिया तंज कसा. राहुल ने हंसी-ठिठोली के अंदाज में पीटरसन को “मेंटोर” की परिभाषा ही बदल कर समझा दी.

IPL 2025 KL Rahul banter with Kevin Pietersen: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच शनिवार के डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा. पॉइंट्स टेबल की दो टॉप की टीमों के मुकाबले से पहले दिलचस्प माहौल बन गया है. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम के मेंटर केविन पीटरसन पर मजेदार तंज कसते हुए सभी को हंसा दिया. मामला पीटरसन की मिड-सीजन मालदीव यात्रा से जुड़ा है, जिसे लेकर राहुल ने मंच पर ही उन्हें “मेंटोरशिप” की परिभाषा समझा दी. 

मुकाबले से पहले शुक्रवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान केविन पीटरसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल से मुलाकात की. बातचीत की शुरुआत गर्मजोशी से हुई, जब पीटरसन ने पूछा, “हैलो, कैसे हो भाई? क्या हो रहा है?” इसके बाद पीटरसन ने अपनी भूमिका को लेकर मजाक में कहा, “मेंटर क्या होता है? कोई नहीं जानता कि मेंटर क्या होता है. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मेंटर क्या होता है?”

यहीं पर केएल राहुल ने बीच में आते हुए जोरदार पंच मारा. उन्होंने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “मेंटोर वह होता है जो सीजन के बीच में दो हफ्ते के लिए मालदीव जाता है.” पीटरसन इस मजाकिया टिप्पणी पर मुस्कुरा दिए, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बातचीत को X (पहले ट्विटर) पर साझा किया और कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद, केएल, अब हम जानते हैं कि मेंटर क्या करता है.”

मालदीव ट्रिप और दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति

दरअसल, केविन पीटरसन हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव चले गए थे. इस दौरान उन्होंने टीम के दो अहम मुकाबले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मिस कर दिए थे. हालांकि, वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टीम के डगआउट में मौजूद थे. उस मैच में दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी, जिसमें मिचेल स्टार्क की यॉर्कर ने अहम भूमिका निभाई. पीटरसन को आईपीएल 2025 सीजन से पहले दिल्ली का मेंटर नियुक्त किया गया था. साथ ही, पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमंग बदानी को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई.

पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली का दबदबा

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने 6 में से 5 मैच जीते हैं और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है. वहीं गुजरात टाइटन्स तीसरे स्थान पर है. दिल्ली ने अब तक अहमदाबाद में GT को दो बार मात दी है और एक और जीत दिल्ली की स्थिति को और भी मजबूत कर देगी. वहीं अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 5 मुकाबलों में भी दिल्ली का पलड़ा भारी है, जिसमें 3 बार वे जीते हैं. 

गिल को आंखें दिखाने वाले अबरार को मिला वही स्वाद, हसन अली ने बोल्ड कर ऐसे चिढ़ाया, देखें Video

सेंट्रल कांट्रैक्ट में वापसी मुश्किल, यो-यो टेस्ट में फेल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का दावा

भूल जाएंगे IPL अगर देख लिया इस गेंदबाज का एक्शन, बल्लेबाज झेल न सका और हो गया बोल्ड, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >