मनोरंजन के लिए किया इस भयंकर नशे का उपयोग, कैगिसो रबाडा के ड्रग्स मामले में नया खुलासा

IPL 2025 Kagiso Rabada Drugs Case: 29 वर्षीय रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए केवल दो मैच खेलने के बाद टूर्नामेंट छोड़ दिया था. वे पिछले महीने अपने देश लौटे, जहां उन्होंने एक महीने का निलंबन भुगता और साथ ही नशीले पदार्थों से जुड़ी आदतों को रोकने के लिए एक जागरूकता और शिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया.

IPL 2025 Kagiso Rabada Drugs Case: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को हाल ही में मनोरंजन के उद्देश्य से नशीले पदार्थों के सेवन के चलते अस्थायी प्रतिबंध का सामना करना पड़ा. 29 वर्षीय रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए केवल दो मैच खेलने के बाद टूर्नामेंट छोड़ दिया था. वे पिछले महीने अपने देश लौटे, जहां उन्होंने एक महीने का निलंबन भुगता और साथ ही नशीले पदार्थों से जुड़ी आदतों को रोकने के लिए एक जागरूकता और शिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया. हालांकि उन्होंने जो ड्रग लिया था, वह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित था. 

दक्षिण अफ्रीका के अखबार रैपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में SA20 लीग के दौरान लिए गए रबाडा के मूत्र परीक्षण में कोकीन के मेटाबोलाइट बेंज़ोइलेकगोनिन (BZE) के अंश मिले थे. रिपोर्ट में बताया गया कि रबाडा की कानूनी टीम यह साबित करने में सफल रही कि यह सेवन प्रतियोगिता के बाहर किया गया था, क्योंकि मूत्र में इसकी सांद्रता 1,000 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर से कम पाई गई थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने परीक्षण वाले दिन इसका सेवन नहीं किया था.

दक्षिण अफ्रीकी नशा मुक्त खेल संस्थान (SAIDS) के सीईओ खालिद गैलेंट ने रैपोर्ट को बताया, “उसने स्थिति को समझदारी से संभाला. अगर किसी को अपनी गलती का अहसास होता है, तो इससे कानूनी कार्यवाही और खर्च दोनों में बचत होती है.”

पिछले महीने गुजरात टाइटन्स की ओर से जारी एक बयान में रबाडा ने अपने किए पर “गहरा खेद” व्यक्त किया था.  बयान में कहा गया, “SAIDS द्वारा जांच पूरी कर ली गई है. रबाडा ने अपने अस्थायी निलंबन का पालन किया है और सुधारात्मक कार्यक्रम भी पूरा किया है. अब वे IPL 2025 के शेष मैचों के लिए पूरी तरह से चयन के योग्य हैं.” हालांकि, बयान में निलंबन की सटीक अवधि का उल्लेख नहीं किया गया था.

गौरतलब है कि रबाडा ने इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए केवल दो मुकाबले खेले थे. उन्होंने कहा, “यह एक घटना मेरे करियर की पहचान नहीं बनेगी. मैं पहले की तरह लगातार मेहनत करता रहूंगा और अपने खेल के प्रति अपने जुनून और समर्पण के साथ मैदान पर उतरता रहूंगा.” इसके बाद गुजरात टाइटंस के मैच से पहले रबाडा भारत लौट आए और अपने स्क्वॉड से जुड़ गए. 

हालांकि आईपीएल 2025 कुछ आगे बढ़ता, इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनावों के कारण शुक्रवार को IPL को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते के चलते टूर्नामेंट अगले सप्ताह के अंत तक फिर से शुरू होने की संभावना है. आईपीएल 2025 के 16-17 मई से शुरू होने की संभावना है, जिसके लिए BCCI कमर कस चुका है. रविवार रात तक इससे जुड़ा शेड्यूल जारी हो सकता है. 

युद्ध जैसी स्थिति में रिकी पोंटिंग ने किया ऐसा काम, PBKS के सीईओ ने जमकर तारीफ की

प्लीज विराट! ऐसा मत करो, अंबाती रायडू की कोहली से खास अपील, कहा- आपकी जरूरत सबसे ज्यादा

अटल-अडिग विराट कोहली, BCCI की अपील पर भी नहीं मान रहे, क्या लेकर रहेंगे रिटायरमेंट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >