मैदान पर चल रहा मैच, यहां पूरी हो रही नींद, दो मुकाबले दो खिलाड़ी- हाल एक सा, Video-फोटो वायरल

IPL 2025 में शनिवार को हुए डबल हेडर में चेन्नई और पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली ने चेन्नई को 25 रन से हराया, जबकि राजस्थान ने पंजाब को 50 रन से मात दी. दोनों मैचों में खेल से ज्यादा चर्चा में रहे सोते हुए खिलाड़ी – वंश बेदी और जोफ्रा आर्चर. एक डगआउट में तो दूसरा ड्रेसिंग रूम में कैमरे की नजरों से बच नहीं पाया.

IPL 2025: शनिवार को आईपीएल 2025 में डबल हेडर खेला गया. इसमें पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ तो दूसरा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर इस सीजन में बेहद खराब चल रहा है. दिल्ली ने भी उसे 25 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. जबकि राजस्थान ने पंजाब की जीत के सिलसिले को रोकते हुए 50 रन से हराया. दोनों ही मैच अपने-अपने कारणों से चर्चा में रहे, लेकिन एक बात दोनों में कॉमन रही, वो थी मैच के दौरान सोते हुए खिलाड़ी. 

दिन के पहले CSK vs DC मैच के दौरान एक दिलचस्प और चर्चा में आया पल तब देखने को मिला जब कैमरे ने सीएसके के युवा खिलाड़ी वंश बेदी को डगआउट में सोते हुए पकड़ लिया. वह उस वक्त रवींद्र जडेजा के बगल में बैठे थे, जबकि डेवोन कॉनवे और विजय शंकर क्रीज पर संघर्ष कर रहे थे. यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किए. Vansh Bedi Sleeping.

जोफ्रा आर्चर भी सोते दिखे

इसी तरह का नजार दिन के दूसरे PBKS vs RR मैच के दौरान भी सामने आया. सैमसन के आउट होने के बाद कैमरे ने एक मजेदार दृश्य कैद किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. आरआर ड्रेसिंग रूम के ट्रांसपेरेंट कांच के जरिए कैमरा जोफ्रा आर्चर को सोते हुए दिखा रहा था. उस समय वे कंबल ओढ़कर सो रहे थे. हालांकि जिस समय ये दिखाया गया था, उस समय वे पैड पहनकर बल्लेबाजी के लिए तैयार थे, हालांकि लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी. राजस्थान ने सिर्फ चार विकेट खोकर 20 ओवर में 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि जोफ्रा ने इसके बाद गजब की गेंदबाजी करते हुए पंजाब की बल्लेबाजी नेस्तनाबूत कर दिया. Jofra Archer Sleeping.

PBKS vs RR मैच का हाल: राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हुए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके लगाए. अंत में रियान पराग ने तेज बल्लेबाजी करते हुए आरआर का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब इस बार कमाल नहीं कर सका. उसकी पूरी पारी 155 रन तक ही पहुंच पाई. 

CSK vs DC मैच का हाल: वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार और घरेलू मैदान पर दूसरी शिकस्त ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रन से मिली हार के बाद चेन्नई अब अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है. सीएसके ने इस सीजन अब तक सिर्फ एक ही मैच जीता है. केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 77 रन बनाए और दिल्ली को 183 रन तक पहुंचाया. जवाब में चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद टीम उबर नहीं पाई. रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र जल्दी आउट हो गए, वहीं विजय शंकर ने 69 रन बनाए लेकिन टीम जीत की राह पर नहीं लौट सकी और केवल 158 रन बना पाई.

‘मुंबई में घंटों…’, किसने सुधारी केएल राहुल की बल्लेबाजी स्किल? धमाकेदार पारी के बाद खुद खोला राज

IPL 2025 में शुरू होगा ‘शिकार’, लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘शेर’, टेंशन में RCB कैंप!

पैर लगाया और फूट पड़ा फव्वारा, जान लगाकर भागे अंपायर और खिलाड़ी, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >